लाइव न्यूज़ :

फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम: प्रियंका चोपड़ा-दीपिका पादुकोण से पूछताछ कर सकती है मुंबई पुलिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 22, 2020 20:04 IST

मुंबई क्राइम ब्रांच ने फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम को लेकर जांच शुरू कर दी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मामले को लेकर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से पूछताछ की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका-प्रियंका के अलावा लिस्ट में कई सेलेब्स का नाम शामिलइस मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा कई खिलाड़ियों और बिल्डर्स के नाम शामिल हैं

बॉलीवुड स्टार्स पब्लिक फिगर होते हैं, जिसके कारण उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। यही नहीं, सेलेब्स को भी फैंस से रूबरू होने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। मगर कई बार सोशल मीडिया ही स्टार्स के लिए सिरदर्द बन जाता है। कुछ ऐसा ही मामला इस बार भी है।

जांच में जुटी मुंबई क्राइम ब्रांच

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को बढ़ाने का काम काफी तेजी से हो रहा है। ये फॉलोअर्स और कोई नहीं बल्कि फेक फॉलोअर्स हैं। मालूम हो, बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक-एक फॉलोअर काफी महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि फॉलोअर्स की वजह से ही एक्टर्स की स्टार वेल्यू का अंदाजा लगाया जाता है। ऐसे में अब फेक सोशल मीडिया फॉलोअर्स स्कैम की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। 

दीपिका-प्रियंका के अलावा 10 सेलेब्स का नाम शामिल

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसी क्रम में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। फेक फॉलोअर्स की लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) जैसी मशहूर अभिनेत्रियों का नाम सामने आया है, जिसके बाद पुलिस अब इस मामले को लेकर दोनों अभिनेत्रियों से पूछताछ कर सकती है। यही नहीं, इन दोनों अभिनेत्रियों के अलावा तकरीबन 10 और सेलिब्रिटीज के नाम फेक फॉलोअर्स की लिस्ट में सामने आए हैं।

तमाम सेलिब्रिटीज से पूछताछ कर सकती है पुलिस

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

DNA की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण सहित तमाम सेलिब्रिटीज से पूछताछ कर सकती है। बता दें, इस मामले में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा कई खिलाड़ियों और बिल्डर्स के नाम शामिल हैं, जिसके कारण ये मामला काफी हाई-प्रोफाइल हो गया है। ये मामला अपने आपमें नया है क्योंकि देश में इससे पहले ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ादीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया