लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी की कंपनी से तोड़ा करार

By भारती द्विवेदी | Updated: February 23, 2018 16:29 IST

बॉलीवुड के अलावा केट विंसलेट, कार्ली क्लास जैसी हॉलीवुड की हीरोइनों ने भी नीरव मोदी की ज्वैलरी पहन चुकी हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 फरवरी: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी की कंपनी के साथ अपने सारे करार तोड़ लिया है। इस खबर की पुष्टि प्रियंका के मैनेजर ने की है। प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी की ज्वैलरी ऐड की ब्रांड एम्बेसेडर थी। प्रियंका नीरव के डायमंड ब्रांड के साथ जुलाई 2017 से जुड़ी हुई थीं। प्रियंका के अलावा अभिनेत्री लीजा हेडन, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा भी नीरव मोदी के ज्वैलरी ब्रांड का प्रमोशन करते दिखे चुकीं हैं।

गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक के करीब 11,400 करोड़ रुपये का कथित घपला करने वाले नीरव मोदी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी के हीरा कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर थीं। 

खबरें ये भी आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर भी दर्ज करवाई है। लेकिन इस खबर का खंडन करते हुए उनके प्रबंधक ने कहा कि हमने कोई केस दर्ज नहीं करवाया है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की टीम का कहना है कि इस मामले में कानूनी सहायता ली जा रही है कि कैसे नीरव मोदी के हीरा ब्रांड से अलग हुआ जाए। नीरव मोदी के हीरे के विज्ञापन में प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ ने भी इस ब्रांड के साथ करार तोड़ने की जुगत लगा रहे हैं।

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ानीरव मोदीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया