लाइव न्यूज़ :

पृथ्वीराज की वेडिंग सीक्वेंस के लिए मानुषी को 25 लोगों ने मिलकर 3 घंटे में तैयार किया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2022 13:57 IST

फिल्म पृथ्वीराज में मानुषी पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं। मानुषी ने बताया कि फिल्म में वेडिंग सीक्वेंस उनका सबसे लंबा शॉट था। इसके लिए 25 लोगों ने मिलकर उन्हें 3 घंटे में उन्हें तैयार किया! इनमें कॉस्ट्यूम, ज्वेलरी, हेयर, मेकअप, टेलर आदि शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देमानुषी का डेब्यू निश्चित रूप से 2022 के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्चिंग में से एक है !नेचुरल दिखाने के लिए मेकअप में ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट लगे।मुझे पृथ्वीराज की कॉस्ट्यूम्स अच्छी लगी, क्योंकि वह बिल्कुल असली लग रही थीं।

मुंबई: सुपरस्टार अक्षय कुमार और बेहद खूबसूरत बॉलीवुड डेब्यूटेंट मानुषी छिल्लर स्टारर पृथ्वीराज, यश राज फिल्म्स की पहली ऐतिहासिक फिल्म है। फिल्म बेखौफ और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी और उनकी वीरता पर आधारित है।

अक्षय फिल्म में उस महान योद्धा पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं जिसने भारत की रक्षा के लिए गोर के क्रूर आक्रमणकारी मुहम्मद से बहादुरी के साथ लोहा लिया। मानुषी पृथ्वीराज की प्रेमिका राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा रही हैं और उनका डेब्यू निश्चित रूप से 2022 के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्चिंग में से एक है !

मानुषी ने बताया कि फिल्म में वेडिंग सीक्वेंस उनका सबसे लंबा शॉट था। इसके लिए 25 लोगों ने मिलकर उन्हें 3 घंटे में उन्हें तैयार किया! इनमें कॉस्ट्यूम, ज्वेलरी, हेयर, मेकअप, टेलर आदि शामिल थे।

मानुषी कहती हैं, "मेकअप में ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट लगे क्योंकि मेरे निर्देशक राजकुमारी संयोगिता को यथासंभव नेचुरल दिखाना चाहते थे। लेकिन बालों और कॉस्ट्यूम को सेट करने में घंटों लग गए। मैं सेट पर आने वाली पहला इंसान होती थी! हालांकि शादी के सीक्वेंस के लिए, यह कम समय है। सच में मुझे तैयार होने में बहुत समय लगा! सीक्वेंस के लिए मुझे तैयार करने और मुझ पर काम करने वाले लोगों की एक फौज थी!”

वह आगे कहती हैं, "यह कुछ इस तरह था मानो कोई मेरे हाथों पर 'आल्ता' लगा रहा है, कोई मेरे पैरों में 'आल्ता' लगा रहा है, कोई मेरी कॉस्ट्यूम सिल रहा है, कोई मेरे बाल ठीक कर रहा है, कोई मेरा मेकअप ठीक कर रहा है, कोई मुझे ज्वेलरी पहना रहा है। अनगिनत लोग थे जो मेरे कॉस्ट्यूम्स और ज्वेलरी की परतें ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। इसमें कुछ समय लगा!" मानुषी आगे कहती हैं, "मुझे पृथ्वीराज की कॉस्ट्यूम्स अच्छी लगी, क्योंकि वह बिल्कुल असली लग रही थीं। लेकिन वे भारी थे, ज्वेलरी बहुत भारी था। मेरे स्वयंवर के लिए एक दुपट्टा था जो मेरे सिर पर रखा गया था। सचमुच यह भारी था और मुझे हेड नेक और पीठ के ऊपरी हिस्से में दिक्कत थी। मैं अपने सिर को सीधा नहीं रख पा रही थी। इसलिए, हर बार जब हम किसी सीन की शूटिंग रोकते थे तो 2 लोग आकर दुपट्टे को उठा लेते थे ताकि सारा भार मेरे सिर पर न पड़े।”

मानुषी की ड्रीम डेब्यू पृथ्वीराज का निर्देशन, बेहद चर्चित टेलीविजन सीरियल चाणक्य और फिल्म पिंजर के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :पृथ्वीराजफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीबिहार में फिल्म निर्माण को मिली नई गति और नई दिशा, फिल्म निर्माण गतिविधियों में आई तेजी,

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल