लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी के निधन से सदमे में देश, PM व राष्ट्रपति समेत इन दिग्गजों ने जताया शोक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 25, 2018 09:29 IST

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है।

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कहा है। उनकी मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सहित पूरा देश सदमे में है। दुबई में हुई श्रीदेवी की मौत पर हर कोई आसानी से विश्वास नहीं कर पा रहा है।

ऐसे में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया गया है।  पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए इस ट्वीट में लिखा, 'प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

वहीं, कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रीदेवी की अचानक हुए मौत से शोक व्यक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, "श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हम बहुत दुखी हैं। एक बेहतरीन अभिनेत्री। अपने काम से हमेशा वो हमारे दिलों में रहेंगी। उनके प्रियजनों के लिए हमारी सबसे गहरी संवेदना है। उन्हें यूपीए सरकार के दौरान 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रपति कोविंद की ओर से भी श्रीदेवी की मौत पर दुख जताया गया है। ट्वीट करके लिखा गया है कि फिल्म स्टार श्रीदेवी के बारे में सुनने कर चौंक गए हैं हम, उन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिल में दर्द छोड़ दिया है, मूंद्राम पराई, लम्हे और अंग्रेजी विंग्लिश जैसे फिल्मों में उनके प्रदर्शन अन्य अभिनेताओं के लिए प्रेरणा रहे। अपने परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी संवेदना।

यह भी पढ़ें: दुखदः अभिनेत्री श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर- बिग बी से लेकर प्रियंका तक ने कुछ यूं दी अभिनेत्री को श्रद्धांजलि

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुडनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत