लाइव न्यूज़ :

Prasthanam Trailer Review : दमदार है संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे दिल

By मेघना वर्मा | Updated: August 29, 2019 17:39 IST

Prasthanam Trailer Review : फिल्म में जयेश परमार के लिखे डायलॉग्स की जितनी तारीफ की जाए कम है। फिल्म में पूरे 11 साल बाद संजय दत्त और मनीषा कोएराला एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थान' साल 2010 में आई तेलगु फिल्म 'प्रस्थानम' का ऑफिशियली रीमेक है।'प्रस्थानम' फिल्म इस साल 20 सितंबर को रिलीज हो रही है।

संजय दत्त की मोस्ट अवेटेड फिल्म प्रस्थानम का ट्रेलर जारी हो गया है। दमदार कैरेक्टर्स और शानदार एक्टिंग के साथ इस ट्रेलर को रिलीज किया गया है। राजनीति और पारिवारिक ड्रामा पर बेस्ड ये कहानी साल 2010 में आई तेलगु फिल्म प्रस्थानम की ऑफिशियल रीमेक है। जिसे संजय दत्त के ही होम प्रोडक्शन में बनाई जा रही है। 

फिल्म का टीजर संजय दत्त के बर्थडे यानी 29 जुलाई को रिलीज किया गया था। जिसे देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया गया था कि ट्रेलर शानदार होने वाला है। ऐसा हुआ भी। संजय दत्त की प्रस्थानम का ट्रेलर काफी दमदार है। 

कैसा है ट्रेलर

दो मिनट 35 सेकेंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे संजय दत्त राजनेता बनते हैं। तमाम बाहरी पॉलिटिक्स के साथ उन्हें अपने परिवार के बीच उजड़ते रिश्तों को भी संभालना होता है। परिवार के सदस्य ही एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। संजय दत्त की प्रस्थानम का ट्रेलर देखकर आपको भी कुछ समय के लिए यह जरूर लगेगा कि ये चीजें पहले कहीं देखी हैं। 

ट्रेलर में सबसे ज्यादा सटीक और दमदार जो लगा वो है वो है इसके डायलॉग्स। परफेक्ट टाइम पर परफेक्ट डायलॉग से जयेश परमार ने दिल जीत लिया। नीचे दिए कुछ डायलॉग्स इस ट्रेलर की जान कहे जा सकते हैं।

पॉलिटिक्स शेर की सवारी है एक बार उतर गए तो जान से भी हाथ धो बैठोगेमैं आपका आदमी मेरी वफादारी आपके साथ रहेगीमैं बहुत अजीब हूं फल नहीं मिलता तो पेड़ काट देता हूं और पेड़ नहीं मिला तो जड़ काट देता हूंजब काटने की औकात नहीं हो तो भोंकना भी नहीं चाहिएजंग गूदे से लड़ी जाती है हथियार से नहींसदियों से ऐसा होता आया है अपने ही अपनों को मारते हैं बस हथियार बदल जाते हैं।

जयेश परमार के इन डायलॉग्स की जितनी तारीफ की जाए कम है। वहीं प्रस्थान फिल्म से पूरे 11 साल बाद संजय दत्त और मनीषा कोएराला एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। साल 2008 में दोनों की फिल्म महबूबा में दिखाई दिए थे। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल और अमायरा दस्तूर भी नजर आएंगी। 

प्रस्थानम फिल्म इस साल 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर भी रिलीज होगी। देखना होगा कि फैंस को संजय दत्त की पॉलिटिकल नौटंकी ज्यादा पसंद आती है या सोनम कपूर की कॉमेडी।

टॅग्स :मूवी ट्रेलरमनीषा कोईरालाजैकी श्रॉफचंकी पांडेअली फजलप्रस्थानम मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: दमदार एक्शन, बदले की आग और रणवीर सिंह का खतरनाक लुक

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Trailer: 'धुरंधर 2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म, 7 मार्च को होगा रिलीज, सामने आया रणवीर सिंह का नया लुक

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीKantara Chapter 1 Trailer: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म 2 अक्टूबर को होगी रिलीज...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया