लाइव न्यूज़ :

प्रकाश राज फिर आए मदद के लिए आगे, सड़कों पर चल रहे 500 मजदूरों को खिलाया खाना, बोले- कोई रास्ता ढूंढो उन तक...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 10:30 IST

प्रकाश राज ने सड़कों पर चल रहे करीब 500 से ज्यादा मजदूरों को खाना खिलाया है, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति बरकरार हैमुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

कोरोना वायरस वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति  बरकरार है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं, जिनके पास खाने और रहने का कोई साधन नहीं है। सरकार ऐसे हर एक जरुरतमंद लोगों की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

एक्टर प्रकाश राज इन दिनों अपनी फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में गरीबों की मदद करते-करते उनकी खुद की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।  इस बात की जानकारी हाल ही में एक्टर ने खुद ट्विटर के जरिए दी है। अब एक बार फिर से लोगों की मदद के लिए प्रकाश राज आगे आए हैं।

हाल ही में फोटो को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने कहा कि इन तक पहुंचने का कोई रास्ता ढूंढो। इंसानियत को सेलिब्रेट करो। अपने ट्वीट के जरिए प्रकाश राज ने बताया कि उन्होंने हाइवे पर मौजूद करीब 500 से ज्यादा लोगों को खाना खिलाया है।

प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपने ट्वीट में लिखा, "जैसा की मेरे को-सिटीजन रोजाना हाइवे पर चल रहे हैं। उनमें से करीब 500 लोगों के लिए रोजाना अपने फार्म से खाने की व्यवस्था कर रहा हूं। यह प्रकाश राज फाउंडेशन की तरफ से उठाया गया कदम है। इसे नीचे मत होने दें। उन तक पहुंचने का कोई रास्ता ढूंढे। चलिए इंसानियत को सेलिब्रेट करते हैं। प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं। 

प्रकाश राज के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है। प्रकाश के इस काम के लिए लोग उनके ट्वीट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। लोग तरह तरह से एक्टर की तारीफ कर रहे हैं।

अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है। फिल्मों के खलनायक असल ज़िन्दगी में पढ़ाई में काफी होशियार थे लेकिन उन्होंने अपनी कला को आगे बढ़ाया और रील लाइफ को चुना। प्रकाश राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते हैं। इस बार प्रकाश का ट्वीट छा गया है। 

टॅग्स :प्रकाश राजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल