लाइव न्यूज़ :

53 के हुए साउथ के सुपरस्टार प्रकाश राज, जानिए लाइफ से जुड़े इंटरेस्टिंग फेक्ट

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2018 10:35 IST

Happy Birthday Prakash Raj: प्रकाश राज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक 'बिसिलु कुदुरे' से की। प्रकाश राज ने अपने फिल्मीं करियर में कई फिल्में कीं।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मार्चः अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले प्रकाश राज का आज 53वां जन्मदिवस है। उन्होंने न केवल तमिल फिल्मों में काम किया है बल्कि बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वे अक्सर पर्दे पर खलनायक की भूमिका में देखे गए हैं और दमदार अभिनय के लिए पहचाने गए। अभिनेता होने के साथ-साथ प्रकाश राज डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी है।

इस सीरियल से हुआ था करियर शुरू

प्रकाश राज ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक 'बिसिलु कुदुरे' से की। प्रकाश राज ने अपने फिल्मीं करियर में कई फिल्में कीं। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा गया। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1998 में फिल्म हिटलर से की थी, लेकिन पहचान उन्हें वांटेड के किरदार घनी भाई से मिली। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्में की, लेकिन अधिकतर फिल्मों में वे विलेन के किरदार में नजर आए। 

300 रुपए मिलती थी पगार

प्रकाश राज सीरियल से जुड़ने से पहले थिएटर किया करते थे। इसके अलावा उन्होंने स्ट्रीट प्ले भी किए हैं। बताया जाता है जिस समय प्रकाश थिएटर किया करते थे उस समय उन्हें पगार के तौर पर 300 रुपए मिलते थे। थिएटर से एक्टिंग का गुर सीखने के बाद उन्हें सीरियल में काम मिला और धीरे-धीरे वे फिल्मों तक पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम प्रकाश राय से बदलकर प्रकाश राज रख लिया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्हें अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

50 साल की उम्र में बने पिता

प्रकाश राज ने 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की थी। दोनों की उम्र में 12 साल का अंतर है। शादी के छठवें साल 3 फरवरी 2016 को प्रकाश 50 की उम्र में बेटे वेदांत के पिता बने। ये प्रकाश राज का चौथी संतान है। दरअसल, पोनी से पहले प्रकाश ने 1994 में एक्ट्रैस ललिता कुमारी से शादी की थी। 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों की दो बेटियां मेघना, पूजा और एक बेटा सिधू है। हालांकि, बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

ये की हैं फिल्में

प्रकाश राज ने वॉलीवुड में साल 2009 में 'वॉन्टेड' फिल्म से एंट्री थी। उन्होंने सिंघम, दबंग-2, मुंबई मिरर, पुलिसगिरी, हीरोपंती, जंजीर जैसी फिल्मों में अभिनय किया। ज्यादातर फिल्मों में वे विलेन ही बने हैं। इसके अलावा उन्होंने इंद्रप्रस्थम, बन्धनम, वीआईपी, नंदनी, शांति शांति शांति, वन्नावली, आजाद, गीता, ऋषि, दोस्त, बुड्ढा होगा तेरा बाप, एंटरटेनमेंट, मुरारी, इंद्रा, इडियट, शक्ति द पावर, फूल्स, गंगोत्री, स्मार्ट द चैलेंज, पोकरी, राणा, लायन, रुद्रमादेवी जैसी फिल्में की हैं।

टॅग्स :प्रकाश राजबर्थडे स्पेशलबॉलीवुडबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?