लाइव न्यूज़ :

किसानों ने बादशाह को घुटनों पर ला दिया, कृषि कानूनों को वापस लिए जाने पर बोले प्रकाश राज, सोनू सूद ने कहा- अब खेत फिर से लहलहाएंगे

By अनिल शर्मा | Updated: November 19, 2021 15:30 IST

आज सुबह पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कृषि कानूनों को वापल लिए जाने के फैसले का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि कानूनों के वापस लिए जाने के सरकार के फैसले पर प्रकाश राज का ट्वीट खूब वायरल हो रहा हैसोनू सूद ने भी पीए्म मोदी के फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि अब खेत में किसान वापस लौटेंगेवहीं कंगना रनौत ने सरकार के इस फैसले को दुखद और शर्मनाक बताया है

मुंबईः शुक्रवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की। देर से ही सही लेकिन पीएम मोदी द्वारा लिए गए इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है। राजनीतिक पार्टियों से लेकर फिल्मी हस्तियों तक ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी।

साउथ के लोकप्रिय अभिनेता प्रकाश राज ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने के फैसले पर ट्वीट किया कि हमारे किसानों ने बादशाह को घुटनों पर ला दिया। वहीं सोनू सूद ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया। उधर, कंगना रनौत ने इस पर गुस्सा जाहिर किया और कानून वापसी को दुखद, शर्मनाक और अनुचित करार दिया। 

प्रकाश राज ने किसान आंदोलन के समर्थन में उनके द्वारा पढ़ी गई एक कविता का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने लिखा, मेरे देश के अथक संघर्षरत किसानों ने बादशाह को घुटनों पर ला दिया है...तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और किसानों के विरोध के समर्थन में अनिता नायर द्वारा लिखी और मेरे द्वारा सुनाई गई कविता साझा कर रहा हूं। #जय किसान #जस्टस्किंग। 

  वहीं सोनू सूद ने भी ट्विटर पर तीन कृषि कानूनों के वापस लिए जाने के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने ट्वीट में लिखा- किसान वापस अपने खेतों में आयेंगे। देश के खेत फिर से लहललहाएंगे। धन्यवाद नरेंद्र मोदी जी। इस ऐतिहासिक फैसले से किसानों का प्रकाश परब और भी ऐतिहासिक हो गया। जय जवान जय किसान। 

आज सुबह पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कृषि कानूनों को वापल लिए जाने के फैसले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "आज मैं देशवासियों से क्षमा याचना करते हुए सच्चे और शुद्ध मन से कहना चाहता हूं कि शायद हमारे प्रयासों में कुछ कमी रही होगी, जिसके कारण हम कुछ किसानों को दीया की रोशनी की तरह सच नहीं समझा सके। 

टॅग्स :प्रकाश राजसोनू सूदकिसान आंदोलनKisan Morchaनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?