लाइव न्यूज़ :

अब इस डायरेक्टर की बात मानेंगे प्रकाश झा, तापसी पन्नु और भूमि पेडनेकर की 'वुमनिया' में निभाएंगे अहम किरदार

By मेघना वर्मा | Updated: January 30, 2019 15:33 IST

रिपोर्ट के मुताबिक वुमनिया फिल्म में तापसी पन्नु और भूमि पेंडनेकर नजर आएंगी। फिल्म की कहानी दुनिया की सबसे पुरानी शर्प शूटर चंद्रो तोमर और उसकी सिस्टर इन लॉ की कहानी है।

Open in App

अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि अनुराग कश्यप जल्द ही तापसी पन्नु और भूमि पेडनेकर की फिल्म, जिसका टाइटल अभी वुमनिया बताया जा रहा है लेकर बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को फिल्म ऑन ग्राउंड लेवल पर शुरू हो जाएगी। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में डायरेक्टर प्रकाश झा अहम किरदार निभाएंगे। आपको बता दें फिल्म को तुषार हीरानन्दानी डायरेक्ट कर रहे हैं। 

फीमेल शूटर पर है ये कहानी

रिपोर्ट के मुताबिक वुमनिया फिल्म में तापसी पन्नु और भूमि पेंडनेकर नजर आएंगी। फिल्म की कहानी दुनिया की सबसे पुरानी शर्प शूटर चंद्रो तोमर और उसकी सिस्टर इन लॉ की कहानी है। फिल्म का बैकग्राउंड जोहरी विलेज का है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में ही इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। 

अपने किरदार को लेकर है उत्साहित 

मिरर के रिपोर्ट के अनुसार प्रकाश झा जितना अपने डायरेक्शन के लिए जाने जाते है उससे ही पावरफुल उनकी एक्टिंग है। उन्हें फिल्म की स्क्रीप्ट बेहद पसंद आई है। वो इस फिल्म और अपने किरदार को लेकर बहुत एक्साइटेड भी हैं। बताया जा रहा है कि आने वाली 10 फरवरी से वो तापसी और भूमि के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। 

इसके पहले भी प्रकाश झा प्रियंका चोपड़ा स्टार्र फिल्म जय गंगाजल में नजर आ चुके हैं। उस फिल्म में उन्होंने डीएसपी भोला नाथ सिंह का किरदार निभाया था।   

टॅग्स :तापसी पन्नूभूमि पेडनेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Lady Killer: फ्री में देखें अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'द लेडी किलर', 2 लाख से ज्यादा मिले व्यूज...

भारतMathias Boe Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम की हार, तापसी पन्नू के पति बो ने लिया संन्यास, पोस्ट लिख कर कहा-मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं

बॉलीवुड चुस्कीHauli Hauli Song: अक्षय कुमार ने 'हौली हौली' गाने पर किया डांस, फिल्म 15 अगस्त को होगी रिलीज, देखे वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीकब रिलीज होगा 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर? नेटफ्लिक्स ने दी अपडेट, नए पोस्टर में खुला राज

बॉलीवुड चुस्कीKhel Khel Mein: अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?