लाइव न्यूज़ :

मुंबई के बाद साउथ में शोहरत और दौलत बटोरेंगी आलिया भट्ट, थाम लें दिल इस सुपर स्टार के साथ आएंगी नजर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2020 12:30 IST

आलिया का नाम साउथ की फिल्म से दूसरी बार जुड़ने जा रहा है। इससे पहले वह एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर के और रामचरण तेजा के साथ नजर आने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। आलिया अब तक एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं

आलिया भट्ट हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं।  आलिया अब तक एक से एक नायाब  फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  अब आलिया के लिए दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के भी दरवाजे खुलते जा रहे हैं। हिंदी फिल्मों में मुकाम पाने के बाद अब आलिया साउथ में मुकाम पाने की तैयारी में हैं।  वह नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली एक फिल्म में अभिनेता प्रभास के साथ नजर आ सकती हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में प्रभास एक सुपर हीरो अवतार में नजर आएंगे।

बॉलीवुड के अनगिनत कलाकार हिंदी सिनेमा में काम कमाने के बाद साउथ की फिल्में में नजर आए हैं। वहीं, कई साउथ के कलाकारो ने भी वहां मुकाम पाने के बाद बॉलीवुड की तरफ रुख किया और जबरदस्त प्रसिद्धि पाई है। ऐसे में बाहुबली एक्टर प्रभास भी हाल ही में बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं।

अब साउथ में सिक्का जमाने की बारी आलिया भट्ट की है। खास फिल्म के लिए निर्माताओं ने पहले हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और फिर उसके बाद कटरीना कैफ को चुना। लेकिन, मामला जमा नहीं। या कहें कि पैसा उतना इकट्ठा नहीं हो पाया जितनी की मंशा रही होगी। घड़ी की सुई आगे बढ़ते बढ़ते आलिया भट्ट पर आकर रुकी है। 

जब से नाग अश्विन ने प्रभास के साथ फिल्म की फिल्म की घोषणा की तभी से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि आखिर इस फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री होगी।अब आलिया भट्ट का नाम सामने आने के बाद इसकी चर्चाएं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी होने लगी हैं। अभी इस फिल्म का पूरी तरह से नाम तय नहीं किया गया है।

आलिया और प्रभास की ये फिल्म अलग अलग भाषाओं में रिलीज की जाएगी। आलिया का नाम साउथ की फिल्म से दूसरी बार जुड़ने जा रहा है। इससे पहले वह एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर के और रामचरण तेजा के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया गंगूबाई, सड़क 2 और ब्रह्मास्त्र में भी जल्द नजर आएंगी।

टॅग्स :आलिया भट्टप्रभाससाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?