लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा ने 'बाहुबली' प्रभास के लिए मकरसंक्रांति पर भेजा खास तोहफा, जानें क्या है खास?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2019 08:50 IST

Open in App

यह बात तो सबको पता ही है कि श्रद्धा कपूर 'बाहुबली' फेम प्रभास के साथ फिल्म 'साहो' में काम कर रही हैं. इस वजह से श्रद्धा और प्रभास की बॉन्डिंग बहुत अच्छी हो गई है. इस फिल्म की शूटिंग के लिए श्रद्धा अक्सर मुंबई और हैदराबाद से बीच आवागमन करती रहती हैं.

'साहो' के अलावा उनकी फिल्म 'छिछोरा' की शूटिंग भी हैदराबाद में हो रही है. श्रद्धा इस सप्ताहांत अपने परिवार के साथ मकरसंक्रांति का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर मुंबई लौट आई हैं. मकरसंक्रांति महाराष्ट्रीयन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण त्यौहार है और दिल से मराठी मुलगी श्रद्धा इसे बहुत ही उत्साह के साथ मनाती हैं. सूत्रों ने बताया कि श्रद्धा के घर में बनी मिठाइयां काफी फेमस हैं और वह अक्सर घर की मिठाइयां अपने फिल्म के सेट पर अपने सहयोगियों के लिए ले जाती हैं.

उनके घर पर बने तिल के लड्डू बेहद स्वादिष्ट होते हैं. इसलिए श्रद्धा ने प्रभास और 'साहो' टीम के लिए लड्डू से भरा डिब्बा और देसी घी से बनी खिचड़ी हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के सेट पर भेजी है. बता दें कि प्रभास और श्रद्धा दोनों बहुत ही फूडी हैं और 'साहो' की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के साथ खानपान खूब शेयर किया है.

दोनों ने एक-दूसरे के साथ बिरयानी का भी खूब आनंद उठाया है और यही वजह है कि दोनों जब भी साथ होते हैं, तरह-तरह के व्यंजन एन्ज्वॉय करते हैं. श्रद्धा के पास इन दिनों 'साहो', 'छिछोरा' के अलावा साइना नेहवाल की बायोपिक और रेमो डिसूजा की 'एबीसीडी' की तीसरी फिल्म भी है.

टॅग्स :श्रद्धा कपूरप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?