लाइव न्यूज़ :

'साहो' फैंस के लिए खुशखबरी, श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर दिखेगी फिल्म की दूसरी झलक

By मेघना वर्मा | Updated: February 26, 2019 18:34 IST

साहो फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, एवलिन शर्मा, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। 

Open in App

बॉलीवुड की सबसे क्यूट और चुलबुली एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म सोहो में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वो बाहुबली एक्टर के साथ जबरजस्त एक्शन करती भी दिखाई देंगी। श्रद्धा ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उनके बर्थडे पर उनकी फिल्म साहो की दूसरी झलकी देखने को मिलेगी। 

श्रद्धा कपूर ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी हैं कि उनके जन्मदिन यानी तीन मार्च को साहो की दूसरी झलक या यूं कहें दूसरा चैप्टर फैंस के बीच आएगा। श्रद्धा ने ट्वीट करके कहा, "हम सभी को जिस मोमेंट का इंतजार था वो आने वाला है, साहो चैप्टर 2 का शेड मेरे बर्थडे तीन मार्च 2019 को दिखाया जाएगा।"

 

23 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुआ थी पहली झलक

बीते साल प्रभास के बर्थडे पर यानी 23 अक्टूबर 2018 को साहो फिल्म की पहली झलक देखने को मिली थी। 16 सेकेंड के इस वीडियो देखने के बाद से ही लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के एक्शन सीन्स को हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर कैनी बेट्स की निगरानी में शूट किया गया है। 

प्रभास का दिखेगा जबरदस्त एक्शन

जारी हुए पहले वीडियो में ही प्रभास का शानदार लुक और जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में 90 करोड़ तक रुपए लगे हैं। फिल्म में प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, एवलिन शर्मा, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर जैसे सितारे भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। 

टॅग्स :श्रद्धा कपूरप्रभाससाहो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?