लाइव न्यूज़ :

राम की जन्मभूमि अयोध्या में किया जाएगा 'आदिपुरुष' का ग्रैंड पोस्टर और टीजर लॉन्च, जानिए तारीख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2022 15:12 IST

प्रभास की आदिपुरुष फिल्म रामायण के महाकाव्य पर आधारित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म है। प्रभास अभिनीत आदिपुरुष 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होगी।फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर और पोस्टर 2 अक्टूबर को अयोध्य में सरयू नदी के तट पर लॉन्च होंगे।

मुंबईः आइकोनिक फिल्म तान्हाजी: द अनसंग हीरो की सफलता के बाद दर्शक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत की अगली फिल्म आदिपुरुष का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। इस फिल्म की शानदार कास्ट की वजह से भी लोगों की इसमें खूब दिलचस्पी है। इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह नजर आएंगे।

निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म ने शुरुआत से ही सभी का ध्यान खींचा है। ऐसे में अब एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म के बहुप्रतीक्षित टीजर और पोस्टर से 2 अक्टूबर को भगवान राम की पवित्र भूमि अयोध्य में सरयू नदी के तट पर पर्दा उठाया जाएगा। इस ग्रैंड इवेंट में निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार के साथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन भी मौजूद रहेंगे।

यह फिल्म रामायण के महाकाव्य पर आधारित है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फिल्म के ग्रैंड इवेंट का आयोजन करना अपने आप में खास है क्योंकि यह धार्मिक शहर भगवान राम का जन्मस्थान भी है। पोस्टर और टीजर दोनों ही फिल्म के पैमाने को दर्शाएगा।

आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित टी सीरीज और रेट्रोफाइल्स द्वारा निर्मित मेगा भारतीय फिल्म है, जो 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स और 3डी में रिलीज होने के लिए एक विजुअल एक्ट्रावेगेंजा है।

टॅग्स :प्रभाससैफ अली खानकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल