लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की वजह से एक और सेलिब्रिटी की मौत, फैंस में पसरा गम का माहौल

By अमित कुमार | Updated: March 30, 2020 13:45 IST

भारत के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना से लोगों का बुरा हाल है। लगातार इस वायरस की वजह से लोगों की मौत हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे 20 मार्च को 70 साल के केन को टोक्यो के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित अमेरिकी लोक गायक जो डिफी की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई।

भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या सोमवार को 1,017 पर पहुंच गई जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 942 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 99 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। भारत के साथ-साथ दुनिया के दूसरे देशों में भी कोरोना से लोगों का बुरा हाल है। लगातार इस वायरस की वजह से लोगों की मौत हो रही है। 

कोरोना वायरस के कारण अब जापानी कॉमेडियन केन शिमुरा की मौत की खबरें सामने आ रही है।  20 मार्च को 70 साल के केन को टोक्यो के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  23 मार्च को उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताया गया। इसके बाद 30 मार्च को इस वायरस के कारण मौत हो गई। केन शिमुरा जापानी डायरेक्टर योजी यमाडा की फिल्म 'गॉड ऑफ सिनेमा' में नजर आने वाले थे। 

इससे पहले ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित अमेरिकी लोक गायक जो डिफी की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई। वह 61 वर्ष के थे। डिफी के निधन की घोषणा उनके फेसबुक पेज पर की गई जिसमें बताया गया कि कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण उनकी जान चली गई। दो दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि वह वायरस से संक्रमित हैं और इलाज करा रहे हैं। 

डिफी ने 1990 के दशक में कई हिट गाने दिए थे। वहीं ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित एक और अमेरिकी गायक ज़ॉन प्राइन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उनकी हालत ‘गंभीर’ बनी हुई है। लोक गायक के परिवार ने उनके ट्विटर अकाउंट पर एक बयान में कहा, “कोविड-19 के लक्षण अचानक नजर आने के बाद, जॉन को बृहस्पतिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?