कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। वह हर एक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। प्रियंका ने नियुक्तियों और पदोन्नतियों में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि बीजेपी आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है।
अब इसको बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को जवाब दिया है। पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पूजा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखती रहती रहती हैं।
पूजा बेदी ने प्रियंका गांधी का स्पोर्ट करते हुए ट्वीट किया है। पूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि बीजेपी कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है। अगर हम एक भारत मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। यह कदम निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है।