लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी: जावेद अख्तर के मानहानि केस की जांच करने के निर्देश, 16 जनवरी तक पुलिस सौंपेगी रिपोर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2020 20:21 IST

पिछले ही महीने जावेद अख्तर ने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के पास कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कंगना ने कई टीवी इंटरव्यू में मानहानि करने वाले विवादित बयान दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत बॉलिवुड के कई लोगों के ऊपर तीखी बयानबाजी को लेकर चर्चा में है।जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करा दिया था। मुंबई की एक कोर्ट ने पुलिस को इसकी जांच करने के निर्देश देते हुए 16 जनवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है।

मुंबई: कंगना रनौत बॉलिवुड के कई लोगों के ऊपर तीखी बयानबाजी को लेकर चर्चा में है। हाल ही में उनमें से एक गीतकार-लेखक जावेद अख्तर भी शामिल हुए हैं। दरअसल, जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करा दिया था। इसके बाद शनिवार को मुंबई की एक कोर्ट ने पुलिस को इसकी जांच करने के निर्देश देते हुए 16 जनवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है।

पिछले महीने ही जावेद अख्तर ने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के पास कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कंगना ने कई टीवी इंटरव्यू में मानहानि करने वाले विवादित बयान दिए थे। कंगना के इन बयानों पर जावेद अख्तर ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद शनिवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जूहू पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश देते हुए 16 जनवरी तक रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

कोर्ट में जावेद अख्तर की तरफ से कंगना द्वारा बोले गए उस पार्ट की रिकॉर्डिंग भी सुनाई गई जो वे जावेद के बारे में बोल रही थीं। रिकॉर्डिंग के साथ एडवोकेट निरंजन ने ये भी बताया कि किस तरह से कंगना के इस बयान ने दुनियाभर में जावेद अख्तर की छवि को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की है। 

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलिवुड में गुटबंदी का आरोप लगाते हुए कंगना रनौत ने जावेद अख्तर का भी नाम लिया था। कंगना ने कहा था कि पूर्व में रितिक रोशन के खिलाफ बयान नहीं देने के लिए जावेद अख्तर ने उन्हें धमकाया था।  

टॅग्स :जावेद अख्तरकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?