लाइव न्यूज़ :

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में पुलिस ने तीन मनोचिकित्सकों के बयान किये गये दर्ज

By भाषा | Updated: July 21, 2020 05:09 IST

पुलिस के अनुसार दिवंगत अभिनेता इन मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की सलाह ले रहे थे, इसलिए जांच के तहत उनके बयान दर्ज किये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक मनोचिकित्सक ने बताया कि राजपूत नवंबर, 2019 से अवसाद का उपचार करा रहे थे।अब तक पुलिस फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, बॉलीवुड के कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा समेत 36 लोगों से बयान लिया है।सुशांत सिंह राजपूत की मित्र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है।

मुम्बई: मुम्बई पुलिस ने पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हुई मौत की जांच के सिलसिले में तीन मनोचिकित्सकों और एक मनोवैज्ञानिक के बयान दर्ज किये हैं। पुलिस उपायुक्त (नौवी जोन) अभिषेक त्रिमुखे ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही बांद्रा पुलिस ने पिछले तीन दिनों के दौरान उनके बयान दर्ज किये।

पुलिस के अनुसार दिवंगत अभिनेता इन मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की सलाह ले रहे थे, इसलिए जांच के तहत उनके बयान दर्ज किये गये हैं। उन्होंने बताया कि राजपूत नवंबर, 2019 से अवसाद का उपचार करा रहे थे। राजपूत 14 जून को उपनगरीय बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटकते मिले थे।

पुलिस का दावा है कि यह आत्महत्या का मामला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि अभिनेता अवसाद को लेकर इलाज करा रहे थे। अब तक पुलिस फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली, बॉलीवुड के कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा, अभिनेत्री संजना सांघी, राजपूत के दोस्त संदीप सिंह समेत 36 से अधिक लोगों के बयान ले चुकी है।

राजपूत की मित्र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने भी पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाया है। फिल्मकार आदित्य चोपड़ा ने भी शनिवार को वरसोवा थाने में बयान दर्ज कराया था। राजपूत ने ‘शुद्ध देसी रोमांस’ , ‘राब्ता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिडिया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी भूमिका फिल्म ‘‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में काफी चर्चित रही। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?