लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi Movie Review: विवेक ओबेरॉय में ढूंढते रहेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी की झलक, जानिए किसने कितने दिए स्टार

By मेघना वर्मा | Updated: May 24, 2019 11:59 IST

दो घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में आप विवेक ओबेरॉय और नरेन्द्र मोदी को कम्पेयर करते रहेंगे। शायद इसीलिए ये फिल्म और पसंद नहीं आती।

Open in App

फिल्म- पीएम नरेन्द्र मोदीकास्ट- विवेक ओबेरॉयडायरेक्टर- उमंग कुमार

तमाम कंट्रोवर्सी से निकलकर विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम मोदी फाइनली आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। चुनाव के बीच इस फिल्म की भी लगातार चर्चा बनी हुई थीं। वहीं फिल्म ने लोगों को निराश तो बिल्कुल भी नहीं किया है। विवेक ओबेरॉय की इस फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पीएम मोदी की राजनीतिक जर्नी पर आधारित इस फिल्म को किसने कितने स्टार दिए हैं आइए हम बताते हैं आपको। 

डीएनए की बात करें तो डायरेक्टर उमंग कुमार की पहली दोनों बायोपिक मैरी कौम और सरबजीत के बीद पीएम नरेन्द्र मोदी फिल्म को देखकर ये कह सकते हैं कि अब वो बायोपिक बनाने के एक्सपर्ट हो गए हैं। फिल्म की राइटिंग भी काफी अच्छी है जो पर्दे पर मोदी का जादू चलाने के लिए काफी है। बेहतरीन डायरेक्शन और एक्टिंग के लिए डीएनएन ने फिल्म को पांच में से तीन स्टार दिए हैं। 

वहीं इंडियन एक्सप्रेस को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। एक्सप्रेस की खबर के अनुसार पीएम मोदी के साथ दिखाई गई कोई भी घटना बेहद ड्रमेटिकल अंदाज में पर्दे पर उतारी गई हैं। एक्सप्रेस ने फिल्म के टाइटल को लेकर टिप्पणी की है कि द एक्सिडेंटल प्राइमिनिस्टर में कुछ भी एक्सिडेंटल नहीं है। एक्सप्रेस ने फिल्म को पांच में से दो स्टार दिए हैं। 

फ्री प्रेस जनरल की बात करें तो विवेक ओबेरॉय की  एक्टिंग के साथ डायरेक्शन और राइटिंग को भी कमजोर बनाया है। प्रेस जनरल की रिपोर्ट है  फिल्म एक अच्छी पैकेज शो नहीं है। फिल्म को फ्री प्रेस जनरल ने विवेक ओबेरॉय की फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी को पांच में से दो स्टार दिए हैं। 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट ने पीएम नरेन्द्र मोदी फिल्म को अनइंप्रेसिव बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के रोल में विवेक ओबेरॉय बिल्कुल इंम्प्रेसिव नहीं हैं। दो घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में लगातार आप विवेक ओबेरॉय और नरेन्द्र मोदी को कम्पेयर करते रहेंगे। शायद इसीलिए ये फिल्म और पसंद नहीं आती। इंडिया टुडे ने फिल्म को पांच में से एक स्टार दिया है।

फिल्म की कहानी

नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी कहती इस फिल्म की कहानी की शुरुआत 2013 की बीजेपी की उस बैठक से होती है, जिसमें नरेंद्र मोदी (विवेक ओबेरॉय) को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया जाता है। फिल्म का पहला सीन ही आपको बांधने में कामयाब हो जाएगा। उसके बाद फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है, जब मोदी बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे।

मोदी के पिता चाय की दुकान करते थे, तो मां घरों में बर्तन धोती थीं। थोड़ा बड़ा होने पर नरेंद्र ने अपने घरवालों से संन्यासी बनने की इजाजत मांगते हैं। हिमालय की चोटियों में अपने जीवन का उद्देश्य तलाशने के बाद नरेंद्र ने बतौर आरएसएस वर्कर गुजरात वापसी की और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्म में बचपन से लेकर पीएम बनने तक के पूरे सफर को बहुत की बखूबी पेश किया गया है।

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस