लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने देशवासियों से मांगे 9 म‍िनट तो बॉलीवुड डायरेक्‍टर ने कहा- इससे पहले क‍ि कोई उन्‍हें ट्रोल करना शुरू करे मैं बता दूं....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2020 14:34 IST

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

Open in App
ठळक मुद्देविवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं हाल ही में विवेक ने पीएम के निवेदन पर ट्वीट किया है।

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों जमकर देखने को मिल रहा है। दुनिया के साथ साथ भारत में भी इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है। अब तक भारत में 2301 लोग जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 56 लोग इस वायरस के शिकार होकर जान गवां चुके हैं।  ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को सुबह नौ बजे वीडियो संदेश जारी कर संबोधित किया है। इस वीडियो संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने कोभारत भी इससे अछूता नहीं हैरोना वायरस और लाॉकडाउन को लेकर कई बातें कहीं। पीएम मोदी ने लोगों ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे का 9 मिनट का समय मांगा है।इस  पर फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपना रिएक्शन दिया है।

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में विवेक ने पीएम के निवेदन पर ट्वीट किया है।

विवेक ने हाल ही में ट्वीट किया है।'इससे पहले कि कुछ बेवकूफ लोग पीएम को ट्रोल करना शुरू कर दें, मैं ये बात साफ कर दूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के अब तक के सबसे बेस्ट लीडर हैं। वो जानते हैं कि भारत को भावनात्मक और आध्यामिक तौर पर कैसे लीड करना है, इसका और कोई रास्ता नहीं है। विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग धीमे धीमें इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं तो कुछ उनकी बात से असहमत भी नजर आ रहे हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा है 

पीएम मोदी ने कहा, ''130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल को रविवार को, रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता  हूं।ध्यान से सुनिएगा, 5 अप्रैल को रात 9 बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। 

 उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच