लाइव न्यूज़ :

फिर से सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाने पहुंची 'पीएम नरेन्द्र मोदी' की टीम, अब इस दिन होगी सुनवाई!

By मेघना वर्मा | Updated: April 12, 2019 11:47 IST

विपक्षी दल में इस फिल्म को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। उनका कहना है कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी।

Open in App

चुनाव आयोग की ओर से बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगाये जाने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मसले पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। 

विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेन्द्र मोदी' लगातार मुसीबतों और विवादों में घिरी हुई है। चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले इस फिल्म पर रोक लगाते हुए कहा था कि जब तक चुनाव खत्म नहीं हो जाते नरेन्द्र मोदी की ये बायोपिक रिलीज नहीं होगी। वहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आचार संहिता के उल्लंघन के मामले पर चुनाव आयोग ही कोई फैसला ले सकता है।   विपक्षी दल इस फिल्म को लेकर लगातार आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म भाजपा को लोकसभा चुनाव में लाभ पहुंचा सकती है क्योंकि यह चुनावों के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों तक पहुंचेगी।

मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की फिल्म पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी। न्यायालय का कहना था कि इस मुद्दे को उठाने के लिए चुनाव आयोग ‘सही’ जगह है। सीबीएफसी ने 11 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म को ‘यूनिवर्सल (यू)’ प्रमाणपत्र दिया है। इसी दिन लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान भी थे मगर फिर से इस फिल्म पर रोक लग गई थी। 

निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ हम बहुत खुश हैं कि हमें सेंसर बोर्ड से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है और अंतिम रूप से यह फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। उच्चतम न्यायालय द्वारा याचिका खारिज होने पर भी हमें राहत मिली थी। अब इस फिल्म को अब सभी जगह से हरी झंडी मिल चुकी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे उम्मीद है कि पूरे देश में किसी भी राजनीतिक पार्टी को कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि चुनाव आयोग, सीबीएफसी और सभी अदालतों ने सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है और हमारी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। हमारे लिए प्रार्थना करनेवालों सभी लोगों के प्रति हम आभारी है।’’ निर्माता आनंद पंडित ने कहा कि ‘न्याय हुआ है’ और फिल्म ने सिनेमाघर तक पहुंचने की सभी बाधाओं को पार कर लिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस