लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर 'पीएम नरेन्द्र मोदी' की रिलीज डेट हुई पोस्टफोन्ड, अब इस तारीख को होगी हाई कोर्ट में सुनवाई

By मेघना वर्मा | Updated: April 4, 2019 13:17 IST

मेकर्स की मानें तो अब ये फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। इसी दिन लोकसभा इलेक्शन की पहली फेज की वोटिंग भी शुरू होने वाली है।

Open in App

पीएम नरेन्द्र मोदी बायोपिक की रिलीज डेट एक बार फिर से पोस्टफोन्ड कर दी गई है। पहले ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज की जानी थी मगर उच्चतम न्यायालय अब कांग्रेस की उस अपील पर आठ अप्रैल पर सुनवाई करेगा जिसमें इस फिल्म पर रोक लगाने की बात कही गई थी। 

 न्यायमूर्ति एस. ए. बोबड़े की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका पर वह सोमवार को सुनवाई करेगी। तब तक के लिए फिल्म पर रोक लग गई है। लोकसभा का चुनाव सिर पर होने के चलते इस फिल्म को रिलीज करने से रोकने की मांग की जा रही है।  याचिकाकर्ता और कांग्रेस प्रवक्ता अमन पंवार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि दो उच्च न्यायालयों ने विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म के प्रदर्शन के मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का प्रदर्शन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव को प्रभावित कर सकता है। 

सिंघवी ने कहा कि फिल्म पहले पांच अप्रैल को प्रदर्शित होनी थी, लेकिन गुरुवार को मीडिया में खबर है कि इसे कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने पीएम नरेन्द्र मोदी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने से बुधवार को इंकार कर दिया था। वहीं बंबई उच्च न्यायालय ने भी सोमवार को ऐसे ही एक मामले का निपटारा करते हुए कहा था कि इस मसले से निर्वाचन आयोग निपटेगा। 

मेकर्स की मानें तो अब ये फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। इसी दिन लोकसभा इलेक्शन की पहली फेज की वोटिंग भी शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इलेक्शन कमिश्न ऑफ इंडिया की ओर से कहा जा रहा है कि फिल्म में प्रमोशन कंटेट होगा। इसी कारण फिल्म के रिलीज डेट को लेकर काफी वाद-विवाद हो रहा है। 

वहीं एक्टर विवेक ओबेरॉय ने बुधवार को इस फिल्म में किसी भी तरह के प्रोपोगेंडा होने से इंकार किया है। विवेक ने कहा, 'फिल्म एक इंस्पिरेशनल कहानी है, इसके लिए किसी ने भी किसी भी तहर की कोई फंडिग नहीं की गई है। इसके लिए प्रॉपर डाक्यूमेंटेशन सबमिट किया गया है। आरोप तो बहुत से लगाए गए हैं मगर किसी के पास किसी भी तरह का सबूत नहीं है।'

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?