लाइव न्यूज़ :

विवेक ओबेरॉय ने बताया इन लोगों की वजह से पोस्टपोन्ड हो रही है 'पीएम नरेन्द्र मोदी' की रिलीज डेट

By मेघना वर्मा | Updated: April 6, 2019 10:11 IST

विवेक ओबेरॉय ने कोर्ट को धन्यवाद करते हुए आगे कहा, 'मैं इंडियन ज्यूडिशियल का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने हमें न्याय दिया। सोमवार को हम सुप्रिम कोर्ट जाएंगे और आशा है कि वहां से भी हमें न्याय ही मिले।'

Open in App

विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। लोकसभा चुनाव से पहले इस फिल्म को रिलीज किए जाने का कई लोग विरोध जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस फिल्म में किसी पार्टी का प्रोपोगेंडा भी हो सकता है। यही कारण है कि अभी हाल ही में इस फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई थी। 

विवेक ओबेरॉय ने शनिवार को बात करते हुए न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'भले ही फिल्म की रिलीज डेट अभी डीले कर दी गई हो मगर हम इस फिल्म को जनता तक पहुंचाने के लिए व्याकुल हैं। कुछ बहुत पावरफुल लोग हैं जो इस फिल्म के अगेंन्सट खड़े हैं। इनमें कुछ जाने-माने वकील भी हैं। मगर हम भी तैयार है वो हमें डीले कर सकते हैं मगर रोक नहीं सकते।'

फिल्म पहले पांच अप्रैल को रिलीज होने वाली थी मगर कुछ विपक्षी पार्टियां इस पक्ष में नहीं थीं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से वोटर्स के दिमाग पर और उनके वोट पर इसका असर जरूर होगा। इसलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को बार-बार डीले किया जा रहा है। 

 

 

 

विवेक ओबेरॉय ने कोर्ट को धन्यवाद करते हुए आगे कहा, 'मैं इंडियन ज्यूडिशियल का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने हमें न्याय दिया। सोमवार को हम सुप्रिम कोर्ट जाएंगे और आशा है कि वहां से भी हमें न्याय ही मिले।' फिल्म को कल नई रिलीज डेट दी गई है। अब पीएम नरेन्द्र मोदी बायोपिक 11 अप्रैल को रिलीज होगी। 

चौकीदार चोर हैं के कनेक्शन साथ रिलीज हुआ नया पोस्टर

शुक्रवार को ही नरेन्द्र मोदी की बायोपिक का नया पोस्टर रिलीज किया गया। इस पोस्टर में हाल ही में चल रहे मुद्दे चौकीदार का कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। पोस्टर में फिल्म की नई रिलीज डेट को भी लिखा गया है। पोस्टर शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, 'थैंक्यू टू इच एंड एव्री वन ऑफ यू फॉर योर ब्लेसिंग्स, लव एंड सपोर्ट।'

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?