लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का किया ऐलान, तो इन सितारों ने की सराहना, लिखा- इसलिए आप हमारे नेता...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 13, 2020 08:22 IST

सेलेब्स ने ट्वीट करके पीएम मोदी की सराहना की है। अनुपम खेर से लेकर अर्जुन रामपाल तक ने इसको एक सराहनीय कदम कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोना वायरस संकट के बीच मंगलवार को देश को संबोधित किया मोदी ने देश को आत्मनिर्भरता के लिए मंत्र दिया और भारत के भव्य इमारत के पांच पिलर के बारे में भी बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोरोना वायरस संकट के बीच मंगलवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना से लड़ते देश के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के ऐलान करने के अलावा लॉकडाउन के चौथे चरण की भी घोषणा की। इसके अलावा पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भरता के लिए मंत्र दिया और भारत के भव्य इमारत के पांच पिलर के बारे में भी बताया।

 देश के तमाम लोग प्रधानमंत्री के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड कहां पीछे रहने वाला था। सेलेब्स ने ट्वीट करके पीएम मोदी की सराहना की है। अनुपम खेर से लेकर अर्जुन रामपाल तक ने इसको एक सराहनीय कदम कहा है।

अनुपम खेर ने लिखा- जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बोलते हैं तो न केवल देश बल्कि पूरा विश्व सुनता है और प्रेरणा लेता है। 130 करोड़ भारतीय आत्मनिर्भरता की कुंजी लेकर चलेंगे तो कामयाबी यकीनन हमारे कदम चूमेगी। वैसे 20,00,000 करोड़ ऐसे दिखते है- 20000000000000! गणित ठीक है ना? शायद! जय हो।

शाहिद कपूर ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए लिखा- बहुत ताकतवर और प्रेरणात्मक भाषण था प्रधानमंत्री जी का।

अभिनेता परेश रावल ने लिखा- नरेंद्र मोदी जी पर हमेशा भरोसा रहा है। वह या तो रास्ता खोज लेते हैं या बना लेते हैं।

अर्जुन रामपाल ने लिखा- शानदार, 20 लाख करोड़। इस समय इसी की जरूरत थी, इसलिए वह हमारे नेता हैं। इस अनिश्चित समय में यह बड़ी खबर है।

20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "कोरोना संकट का सामना करते हुए, नए संकल्प के साथ मैं आज एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा कर रहा हूं। ये आर्थिक पैकेज, 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।"

उन्होंने कहा, "इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपये का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपये का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।" 

टॅग्स :अनुपम खेरनरेंद्र मोदीपरेश रावलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच