लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन तो बॉलीवुड प्रोड्यूसर ने साधा निशाना, कहा-ये लोग बिना पैसे के कैसे रहेंगे....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 14, 2020 11:24 IST

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देआज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया है।मोदी ने कहा कि देश में अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया है। मोदी ने कहा कि देश में अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। पीएम ने कहा हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। ऐसे में पीएम के इस ऐलान पर बॉलीवुड एक्टर प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने निशाना साधा है।

कमाल सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते रहते हैं। कई बार कमाल ट्रोलर के हाथ भी चढ़ जाते हैं।कमाल आर खान बॉलीवुड प्रोड्यूसर और एक्टर हैं। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं

ऐसे में लॉकडाउन बढ़ने पर कमाल ने ट्वीट किया है। कमाल ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी (PM Modi) ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है, जो अच्छा है। लेकिन एक बार फिर मोदी जी ने ये नहीं बताया कि जो लोग लॉकडाउन में कहीं फंस गए हैं, वह बिना पैसे के जिंदा कैसे रहेंगे। कमाल आर खान (Kamaal R Khan Twitter) ने आगे लिखा, "इन लोगों को अपने घरों में जाने की अनुमति दी जानी चाहिए, वरना, बहुत से लोग बिना खाने के मर जाएंगे

कमाल इस तरह के ट्वीट करते रहते हैं। इससे पहले एक बार कोरोना के भारत में आने से पहले केआरके ने ट्वीट किया था भारत में कोरोना आ जाए। जिसके बाद वह जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब एक बार फिर से केआरके के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

हाल ही में कमाल आर खान का सॉन्ग 'तुम मेरी हो' (Tum Meri Ho) रिलीज हुआ था। उनके गाने पर अमिताभ बच्चन और ऋतिक रोशन जैसे सितारों ने भी रिएक्शन दिया था। कमाल ने देशद्रोही फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म नहीं चली लेकिन कमाल अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हो गए। कमाल रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीकमाल आर खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?