लाइव न्यूज़ :

सातवीं कक्षा में था तो महिला रिश्तेदार ने किया था यौन शोषण!,आत्मकथा ‘तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा’ में खुलासा

By भाषा | Updated: March 3, 2023 22:17 IST

बॉलीवुड कलाकार पीयूष मिश्रा ने कहा, “ यौन संबंध बहुत ही स्वस्थ चीज है और इसका पहला अनुभव अच्छा होना चाहिए, अन्यथा यह आपको पूरी जिंदगीभर के लिए दंश दे जाता है और परेशान कर देता है। यौन उत्पीड़न की वजह से मैं काफी समय कुंठित रहा और इससे उबरने में मुझे काफी वक्त लगा...”

Open in App
ठळक मुद्देआत्मकथा ‘तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा’ में करते हुए लिखा है कि घटना ने उन्हें जीवन भर का दंशदिया है।यौन उत्पीड़न की वजह से मैं काफी समय कुंठित रहा और इससे उबरने में मुझे काफी वक्त लगा...दिल्ली में मंडी हाउस के सांस्कृतिक केंद्र और आखिरकार मुंबई पहुंचने की यात्रा को खंगालती है।

नई दिल्लीः बॉलीवुड कलाकार पीयूष मिश्रा का करीब 50 साल पहले दूर की एक महिला रिश्तेदार ने यौन उत्पीड़न किया था। मिश्रा ने इस घटना का खुलासा अपनी आत्मकथा ‘तुम्हारी औकात क्या है पीयूष मिश्रा’ में करते हुए लिखा है कि घटना ने उन्हें जीवन भर का दंशदिया है।

मिश्रा ने कहा कि हाल में लोकार्पण हुई उनकी किताब में उन्होंने सिर्फ नाम बदले हैं और सच्चाई को हू-ब-हू पेश किया है। मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने नाम इसलिए बदले हैं, क्योंकि उनका मकसद बदला लेना नहीं है। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की घटना ने उन्हें हिला दिया था और वह हैरान थे कि क्या हुआ है। यह घटना तब की है जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ते थे।

मिश्रा ने कहा, “ यौन संबंध बहुत ही स्वस्थ चीज है और इसका पहला अनुभव अच्छा होना चाहिए, अन्यथा यह आपको पूरी जिंदगीभर के लिए दंश दे जाता है और परेशान कर देता है। यौन उत्पीड़न की वजह से मैं काफी समय कुंठित रहा और इससे उबरने में मुझे काफी वक्त लगा...”

उनकी पुस्तक ग्वालियर की संकरी गलियों से लेकर दिल्ली में मंडी हाउस के सांस्कृतिक केंद्र और आखिरकार मुंबई पहुंचने की यात्रा को खंगालती है। जाने माने अभिनेता, गायक और संगीतकार ने कहा, “ मैं कुछ लोगों की पहचान छुपाना चाहता था। उनमें से कुछ महिलाएं हैं और कुछ पुरुष हैं जिनका अब फिल्म जगत में अच्छा मुकाम है। मैं किसी से बदला नहीं लेना चाहता।”

पुस्तक के अनुसार, उनके पिता ने उन पर चिकित्सा विज्ञान में करियर बनाने का दबाव डाला, तब मिश्रा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और 20 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय नाटक विद्यालय (एनएसडी) में दाखिला लेने का फैसला किया। वह शुरू में दिल्ली छोड़ने के इच्छुक नहीं थे जबकि उनके दोस्त करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे।

हालांकि मिश्रा 2000 की शुरुआत में मुंबई चले गए। इसके बाद उन्होंने विशाल भारद्वाज की ‘मकबूल’ (2004), अनुराग कश्यप की ‘गुलाल’ (2009) और 2012 में आई ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से खुद को अभिनेता, गीतकार, गायक और पटकथा लेखक के तौर पर स्थापित किया।

टॅग्स :पीयूष मिश्राहिन्दी सिनेमा समाचारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल