लाइव न्यूज़ :

पीयूष मिश्रा ने आर्यन खान की जमानत पर कहा- ''अपने बच्चों को संभाले"

By वैशाली कुमारी | Updated: October 29, 2021 21:31 IST

आर्यन के जमानत पर अभिनेता पीयूष मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीयूष मिश्रा ने कहा है कि आप जो बोते हैं, वहीं काटते हैं, अपने बच्चों को संभाले।

Open in App
ठळक मुद्दे25 दिनों तक जेल में रहने के बाद आर्यन को मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है पीयूष मिश्रा ने शाहरुख खान के साथ 1998 में फिल्म 'दिल से' में काम किया था

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जेल से राहत मिल गई है। 25 दिनों तक जेल में रहने के बाद आर्यन को मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई है। बतादें कि न्यायालय ने भारत के भूतपूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की दलील सुनने के बाद आर्यन खान को जमानत दी है। वहीं आर्यन खान समेत दो अन्य आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मूनमून धमीचा को भी कोर्ट ने जमानत दे दी है। आर्यन के जमानत पर अभिनेता पीयूष मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीयूष मिश्रा ने कहा है कि आप जो बोते हैं, वहीं काटते हैं, अपने बच्चों को संभाले। पीयूष मिश्रा ने बॉलीवुड के कलाकारों को नसीहत दी है कि वह अपने बच्चों की बेहतर तरीके से देखभाल करें।

वहीं एक इंटरव्यू के दौरान जब पीयूष मिश्रा से इस मामले को लेकर पूछा गया तब उन्होंने कहा, 'मेरा रिएक्शन क्या होगा, किया उसने, उसको बेल मिल गई, बाहर आ गया वह, अब शाहरुख खान जाने, उनका बेटा जाने या समीर वानखेडे जाने, मुझे उससे क्या मतलब है, ठीक है, हो गया, जो किया है वह भुगतेंगे। आप अपने-अपने बच्चों को संभाले। बस यही है।'

बतादें कि पीयूष मिश्रा ने शाहरुख खान के साथ 1998 में फिल्म 'दिल से' में काम किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था। वहीं इस फिल्म में पीयूष ने एक सीबीआई इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। आर्यन खान को क्रुज ड्रग्स पार्टी मामले में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन गिरफ्तार किया था। आर्यन खान के साथ उनकें दो दोस्त अरबाज मर्चेंट और मूनमून धमीचा को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :आर्यन खानशाहरुख खानपीयूष मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

ज़रा हटकेकेकेआर में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान, शाहरुख खान से भिड़े जगतगुरु रामभद्राचार्य?, कहा-‘गद्दार’ हैं एक्टर

भारतVIDEO: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, बेटे अबराम का रिएक्शन वायरल

भारतकोलकाता में मेस्सी-मेस्सी?, शाहरुख खान मिलने पहुंचे, आधी रात को दिसंबर की सर्दी के फैंस सैलाब, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?