लाइव न्यूज़ :

पायल घोष की बढ़ सकती हैं मुसीबतें, एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं अनुराग कश्यप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2020 09:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देपायल घोष इन दिनों सुर्खियों में हैंपायल ने अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी। पायल घोष ने अनुराग पर एक और सनसनीखेज आरोप लगाया है। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। जिसके बाद अनुराग ने मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था।

अनुराग कश्यप ने अपने खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष केखिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। इसकेलिए उनकी टीम ने पर्याप्त सबूत भी इकट्ठा कर लिए हैं। पायल ने सोमवार को ही रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जॉइन की हैय़ पार्टी ने उन्हें महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया है।

 इस बीच आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग ने अपनी बेगुनाही साबित करने की पूरी तैयारी की है। उनकी टीम ने उनकी बेगुनाही के सारे सबूत जुटाए हैं. उनकेकरीबी दोस्त ने बताया कि अनुराग खुद से ज्यादा अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से ही उनका परिवार मानसिक दबाव से गुजर रहा है।

 अनुराग मजबूत महिलाओं के परिवार से हैं और महिलाओं का सम्मान करना उनके स्वभाव में है। मालूम हो कि पायल घोष ने अनुराग के खिलाफ पहले यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और फिर उन पर रेप की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया।

पायल ने अनुराग पर लगाए कई गंभीर आरोप

पायल ने कहा, 'अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे। उसने यह भी कहा कि लड़कियां रणबीर कपूर के साथ सिर्फ एक फिल्म करने के लिए उसके साथ सोने के लिए तैयार थीं। इसके बाद अनुराग ने एक एडल्ट फिल्म देखना शुरू कर दिया। मैं डर गई, इसके बाद वह अचानक मेरे सामने न्यूड हो गया और मुझसे अपने कपड़े निकालने के लिए कहा। मैंने कहा, 'सर मैं कंफर्टेबल नहीं हूं'।

कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पायल घोष

पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।

टॅग्स :पायल घोषअनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया