लाइव न्यूज़ :

'Pati Patni Aur Woh' Movie Review: फिल्म 'पति, पत्नी और वो' देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप, पढ़ें रिव्यू

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 5, 2019 16:01 IST

इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग लाजवाब है। उन्होंने अपने कैरेक्टर को अच्छे तरीके से बैलेंस किया है। भूमि पेडनेकर तो हमेशा ही अपनी एक्टिंग में जान डालती हैं, तो इस बार भी वैसा ही हुआ है। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में कार्तिक आर्यन ने कैरेक्टर को अच्छे तरीके से बैलेंस किया है।इस फिल्म में संवाद काफी जबरदस्त हैं।फिल्म में अनन्या पांडे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड स्टार्स आर्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति, पत्नि और वो' 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में तीनों स्टार्स ने दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म में कार्तिक आर्यन की कॉमेडी काफी शानदार है। भूमि पेडनेकर ने अपने किरदार के साथ काफी न्याय किया है। साथ ही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने भी दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लोकमत टीम की तरफ से इस फिल्म को 5 में से 4 रेटिंग दी गई है।

यह फिल्म साल 1978 में आई फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का सीक्वल है। फिल्म में एक शादीशुदा शख्स को किसी दूसरी खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है और इसका पता उसकी पत्नी को चल जाता है, फिर क्या... असली कहानी फिर यहीं से शुरू होती है।

पढ़ें फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रिव्यूफिल्म में अभिनव त्यागी यानी चिंटू त्यागी (Kartik Aaryan) एक गवर्नमेंट इंप्लॉई हैं। उनके माता-पिता उनकी शादी करना चाहते हैं और इस वजह से वे वेदिका (Bhumi Pednekar) को देखने जाते हैं। जब चिंटू त्यागी वेदिका को देखते हैं तो उन्हें पहली ही नजर में उनसे प्यार हो जाता है। इसके बाद दोनों की शादी हो जाती है। लेकिन शादी के कुछ समय बाद कहानी में अचानक ट्विस्ट आता है। अब चिंटू त्यागी की ऑफिस में एक खूबसूरत लड़की तपस्या (Ananya Pandey) आती है। इसके बाद तो मानो चिंटू त्यागी पगला ही जाते हैं। चिंटू के दिल में उस लड़की के लिए रोमांस की चिंगारी जलने लगती है। अब चिंटू त्यागी अपनी बीवी की कम परवाह करते हैं और तपस्या के साथ वक्त बिताने की सोचते रहते हैं। दोनों की दोस्ती भी हो जाती है लेकिन कुछ समय बाद तपस्या को यह पता चल ही जाता है कि चिंटू त्यागी शादीशुदा हैं। लेकिन चिंटू भाई अपनी चालाकी से शादी की लंबी-चौड़ी कहानी का पिटारा खोल देते हैं और सिचुएशन को संभाल लेते हैं। चिंटू तपस्या को यह बताते हैं उनकी बीवी का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर है। इस कहानी में चिंटू त्यागी का दोस्त फहीम रिजवी (Aparshakti Khurana) भी खूब मिर्च मसाला लगाकर तपस्या को मनाने का काम करता है। लेकिन चिंटू त्यागी की बीवी भी कुछ कम नहीं है वह इस पूरे लफड़े के बारे में जान जाती हैं। बस फिर क्या था... यहां चिंटू त्यागी की वॉट लगना शुरू हो जाती है और फिर होता है जमकर हंगामा और जोरदार ड्रामा।

तीनों स्टार्स ने की शानदार एक्टिंगइस फिल्म में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग लाजवाब है। उन्होंने अपने कैरेक्टर को अच्छे तरीके से बैलेंस किया है। भूमि पेडनेकर तो हमेशा ही अपनी एक्टिंग में जान डालती हैं, तो इस बार भी वैसा ही हुआ है। उन्होंने अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाया है। बात करें अगर अनन्या पांडे की तो बॉलीवुड वे कुछ समय पहले ही आई हैं, इस हिसाब से उन्होंने भी फिल्म में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अनन्या को अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है।

कॉमेडी के साथ सबक भी देती है यह फिल्म

फिल्म में अनन्या पांडे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही भूमि पेडनेकर ने भी ग्लैमर का तड़का लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म में संवाद काफी जबरदस्त हैं। फिल्म में सिर्फ ग्लैमर और कॉमेडी नहीं है बल्कि फिल्म में एक बड़ा मैसेज भी दिया गया है। मैसेज यह है कि जो इंसान शादी के बाद अपनी नैतिकता भूल जाता है उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए शादी के बाद अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहिए। यह फिल्म कॉमेडी के साथ-साथ एक सबक भी सिखाती है। साथ ही यह भी बताती है कि आखिर में आपका लाइफ पार्टनर ही आपके जीवन में सबसे अहम होता है। यानी कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म 'पति, पत्नी और वो' काफी मजेदार है।

टॅग्स :पति पत्नी और वोकार्तिक आर्यनअनन्या पाण्डेयभूमि पेडनेकरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्रीफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म रिव्यू राम्याः 13 मार्च को रिलीज, दर्शकों को बड़ी उम्मीदें 

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?