लाइव न्यूज़ :

शाहरुख की पिछली पांच फिल्मों से ज्यादा अकेले 'पठान' ने कमाए, बाहुबली का भी रिकॉर्ड तोड़ा

By शिवेंद्र राय | Updated: February 19, 2023 15:19 IST

भारत मे पठान की कमाई 512 करोड़ रुपये हो चुकी है। ये शाहरुख की पिछली पांच फिल्में जीरो, जब हैरी मेट सेजल, रईस, डियर जिंदगी, और फैन की कुल कमाई से भी ज्यादा है। इन फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये कमाए थे। दुनिया भर से पठान की कमाई 988 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत मे पठान की कमाई 512 करोड़ रुपये हो चुकी हैब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैभारत में बाहुबली की कुल कमाई 510.99 करोड़ रुपये थी

नई दिल्ली: बाॉलीवुड स्टॉर शाहरुख खान की फिल्म पठान पिछले महीने 25 जनवरी के रिलीज हुई थी। शाहरुख ने इस फिल्म से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में ज्यादा सफल नहीं रही थीं और पठान से उनको बहुत उम्मीदें थीं। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़े लेकिन फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी इसकी कल्पना शायद शाहरुख ने भी नहीं की होगी।

दरअसल भारत मे पठान की कमाई 512 करोड़ रुपये हो चुकी है। ये शाहरुख की पिछली पांच फिल्में जीरो, जब हैरी मेट सेजल, रईस, डियर जिंदगी, और फैन की कुल कमाई से भी ज्यादा है। इन फिलिमों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 430 करोड़ रुपये कमाए थे। दुनिया भर से पठान की कमाई 988 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

ऐसा नहीं है कि पठान का जलवा अब खत्म हो गया है। इस फिल्म ने शनिवार, 18 फरवरी के दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की। 17 जनवरी को रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की ‘शहज़ादा’ ने दो दिन में केवल 12 करोड़ कमाए हैं। इस हिसाब से देखें तो पठान अब भी नई रिलीज फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। 

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा पठान में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। पठान ने शाहरुख को नया जीवन दिया है और अब शाहरुख खान बॉलीवुड के अकेले ऐसे स्टार हैं जिसकी फिल्म ने देशभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

यशराज फिल्मस ने वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को पठान की टिकट मात्र 200 रुपये की कर दी हैं। इसके कारण पठान की कमाई के आंकड़े और बढ़ने के आसार हैं। पठान ने ओपनिंग डे पर 57 करोड़ रुपये कमाए थे और केजीएफ-2 को पीछे छोड़ दिया था। शाहरुख खान की पठान ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बाहुबली की कुल कमाई 510.99 करोड़ रुपये थी। पठान ने रिलीज के 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 3.25 करोड़ और अन्य भाषाओं में 7 लाख का कारोबार किया। इसके बाद पठान का सभी भाषाओं में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 512 करोड़ रुपये हो गया है। 

टॅग्स :शाहरुख खानबॉलीवुड हीरोदीपिका पादुकोणआशुतोष राणाप्रभास
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?