परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की सक्सेस अभिनेत्रियों में से एक है। फिल्म की कहानी के हिसाब से परिणीति को ढलना बखूबी आता हैं। हाल ही में केसरी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति ने अभिनय किया हैं।उनके इस फिल्म के रोल को फैंस ने पसंद किया हैं। अब परिणीति बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पर बनने वाली बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करा जिस में बैडमिंटन का अभ्यास करती नजर आ रही है। ये वीडियो एक वूमररैंग है। फैंस इस वीडियो पर डैर सारा लाईक और कमेंट भी कर रहे हैं और साथ में फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहें है।
फिल्म में मानव कौल हैं जो कि परिणीति के कोच का रोल कर रहे हैं। बता दें कि मानव इसे पहले फिल्म बदला में नजर आए थे। फिल्म के डायरेक्टर अमोल ने बताया है कि मानव कौल कोच के रोल के लिए एकदम सही हैं।
डायरेक्टर अमोल ने बताया है कि उन्होंने और उनकी टीम ने रिसर्च कर ना शुरु कल दिया हैं। खबरें हैं की यह फिल्म आगले साल आएगी। परिणीति चोपड़ा इस फिल्म अलावा इस साल फिल्म संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन के साथ फिर से पर्दे पर नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म शूटिंग को खत्म हुए एक साल हो गया है रिपोर्टस की मानें तो जून के अंत में फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है।