लाइव न्यूज़ :

परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर किया खुलासा, कही ये चौंकाने वाली बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2019 11:26 IST

पहली बार परिणीति चोपड़ा ने खुल कर अपनी शादी के बारे में मीडिया से बातचीत की हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी पर अपनी राय रखी है। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ साल 2018 के दिसम्बर में शादी की थी। जिसके बाद से उनकी शादी को लेकर भी बातें हो रही हैं।

हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा की अभी वह शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने के लिये तैयार नहीं हैं, फिलहाल शादी को लेकर कोई उनका प्लान नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें जब भी लगेगा कि शादी के लिये रेडी हैं तो वह शादी कर लेंगी।  इस वक्त वह शादी का नहीं सोच रही हैं।  पहली बार परिणीति चोपड़ा ने खुल कर  शादी के बारे में मीडिया से बातचीत की हैं। परिणीति से जब पूछा गया कि क्या वो भी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह से ही शादी करेंगी तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि बहन प्रियंका ने 36 साल की उम्र में शादी की, इस हिसाब से अभी उनके पास अभी वक्त है। 

 आपको बता दें कि परिणीति  की पहली फिल्म इश्कजादे़ थी जिसमें वह एक्टर अर्जून कपूर के साथ नजर आईं थीं।  आजकल परिणीति अपनी  अगली फिल्म केसरी के रिलीज के प्रोमोशन  को लेकर काफी बिजी नजर आ रही हैं।  प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने ये बात भी कही है। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर अक्षय कुमार नजर आएंगे।  यह फिल्म वर्ष 1897 के ऐतिहासिक 'सारागढ़ी युद्ध' पर आधारित है। केसरी को भारतीय इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई मानी जाती है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं। करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया हैं जिसे बड़े पर्दे पर 21 मार्च को रिलीज किया जाएगा।  

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया