लाइव न्यूज़ :

'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

By संदीप दाहिमा | Updated: September 12, 2025 18:28 IST

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने अब तक विश्वभर में 80 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

Param Sundari Box Office Collection: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने अब तक विश्वभर में 80 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज की गई थी। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अन्य फिल्मों से प्रतिस्पर्धा, गणपति उत्सव और उत्तर भारत में आई बाढ़ जैसी चुनौतियों के बावजूद फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिल्म की कमाई के आंकड़े साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘‘आपके प्यार ने इस सफर को खास बना दिया है।

‘परम सुंदरी’ को प्यार देने के लिए धन्यवाद।’’ साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 13 दिनों में विश्वभर की टिकट खिड़की पर 80 करोड़ रुपये की सकल कमाई की है। भारत में फिल्म ने 51.74 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की है। इस फिल्म में मल्होत्रा ने परम का किरदार निभाया है, जो एक धनी निवेशक है और ‘‘मैट्रिमोनियल ऐप’’ की मदद से सुंदरी (जाह्नवी कपूर) से मिलता है। निर्माताओं ने एक बयान में कहा, ‘‘फिल्म ने सभी बाधाओं के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया है और विदेशी बाजारों में भी अपनी सफलता का परचम लहराया।’’ फिल्म का संगीत भी दर्शकों को पंसद आया है और ‘परदेसिया’, ‘डेंजर’ तथा ‘भीगी भीगी’ जैसे गाने धूम मचा रहे हैं।

टॅग्स :सिद्धार्थ मल्होत्राजाह्ववी कपूरबॉक्स ऑफिस कलेक्शनफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?