लाइव न्यूज़ :

कंट्रोवर्सी के बाद सिंगर पपॉन ने रियालिटी शो से जज का पद छोड़ा

By भारती द्विवेदी | Updated: February 24, 2018 18:02 IST

सिंगर पपॉन रियालिटी शो 'द वायस किड्स' के जज थे। असम में सिंगर के खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है।

Open in App

नई दिल्ली, 24 फरवरी: एक रियालिटी शो में 11 साल की लड़की को किस करके विवाद में फंसे सिंगर पपॉन ने रियालिटी शो के छोड़ दिया है। पपॉन स्टेटमेंट जारी करके कहा है कि वो रियालिटी शो के जज नहीं रहेंगे। जब तक मामले का कोई नतीजा नहीं आ जाता है। 

सिंगर पपॉन का एक नाबालिग लड़की को इस तरह किस करने से बॉलीवुड की कई हस्तियों ने नाराज हैं, उन्होंने खुलकर विरोध किया है। गलत तरीके से चूमने का वीडियो वायरल होने के बाद रवीना टंडन और सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसी हस्तियों ने सामने आकर पपॉन की खिलाफत की है। इस घटना के बाद स्तब्ध हस्तियों का मानना है कि यह बहुत घिनौनी और शर्मनाक घटना है और गायक को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

रवीना टंडन के बाद फराह खान कूदीं विवाद में, नाबालिग लड़की ने कहा- पपॉन ने माता-पिता की तरह किस कियाअभिनेत्री रवीना टंडन का कहा कि यह घिनौनी और शर्मनाक घटना है। पापोन को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लड़की के पिता दवाब के कारण कुछ नहीं बोल रहे। उनकी सफाई हास्यास्पद है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा कि अगर उनकी बेटी के साथ किसी ने ऐसी हरकत की होती तो वे उसे इतना पीटतीं कि कोई और ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करता।

पपॉन के पहले इन बॉलीवुड गायकों पर लग चुका है सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोपबिग बॉस विजेता गौहर खान ने कहा कि क्या पिता जैसा प्यार जताने के लिए बच्ची का गाल खींच लेना काफी नहीं था, जो आपको एक नाबालिग बच्ची के होठों पर चूमना पड़ा। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा कि एक बच्ची से छेड़खानी करने के बाद भी पापोन के हावभाव और उनके भड़काऊ व्यवहार से उनकी उद्दंडता दिखाता है। वहीं नाबालिग बच्ची ने मीडिया से कहा है कि "पपॉन सर ने उसे माता-पिता की तरह किस किया था।"

टॅग्स :पपॉनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल