पपॉन के पहले इन बॉलीवुड गायकों पर लग चुका है सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप
By स्वाति सिंह | Published: February 24, 2018 01:47 PM2018-02-24T13:47:05+5:302018-02-24T14:50:32+5:30
सिंगर पपॉन पर एक बच्ची को गलत तरीके से किस करने का आरोप लगा है। फिल्मी जगत की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी ऐसे कई सिंगर हैं जिनके मामले सामने आए हैं।
मुंबई, 24, फरवरी: सिंगर पपॉन ने फेसबुक लाइव के दौरान 11 वर्षीय लड़की को किस किया जिसे लेकर विवाद हो गया है। हालांकि घटना के बाद नाबालिग लड़की के पिता ने पपॉन का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि पपॉन उसके कोच हैं और पिता के समान हैं। उन्होंने दुलार में किस किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद को बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शुक्रवार श्(23 फ़रवरी) को पपॉन को समन जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया था, "हमने वीडियो देखा और सुप्रीम कोर्ट की वकील रूना भुयां द्वारा हमारे यहां दर्ज कराए मामले के अनुसार हमने कार्रवाई की। हमें यह उत्तेजक मामला लगा। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" पपॉन से पहले भी कई बॉलीवुड गायकों पर इस तरह के यौन शोषण के आरोप लगे चुके हैं। आइए नज़र डालते हैं कुछ चर्चित मामलों पर-
सिंगर पपॉन से पहले गाय मीका सिंह पर राखी सावंत ने यौन उत्पीडन का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका ने अपनी बर्थडे पार्टी में आई एक्ट्रेस राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया था। राखी ने मीका के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था लेकिन उन्होंने बाद में शिकायत वापस ले ली थी।
1990 के दशक की की सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्या पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है।
सिंगर यश वडाली पर भी एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लग चुका है। वडाली को इस मामले में हवालात की हवा खानी पड़ी थी। यश वडाली के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़) और 504 (धमकी देने) के तहत मामला दर्ज किया गया था। यश वडाली मशहूर वडाली ब्रदर्स परिवार से हैं। हिन्दी के साथ ही वो पंजाबी गाने भी गाते हैं।
बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी पर भी यौन शोषण का आरोप लगा था। अंकित तिवारी पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में अंकित के खिलाफ महिला ने आरोप वापस ले लिए थे। अंकित तिवारी साल 2013 में 'आशिकी 2' के सुपरहिट गाने 'सुन रहा है न तू ' से रातों-रात मशहूर हो गये।
पपॉन रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया किड्स' में प्रतिभागियों के साथ होली खेल रहे थे।। कार्यक्रम में वो जज के तौर पर शामिल थे। होली खेलने के दौरान ही फेसबुक लाइव के दौरान ही पपॉन ने नाबालिग प्रतिभागी के होंठों पर किस कर लिया।