लाइव न्यूज़ :

पंकज त्रिपाठी के पिता का 98 साल की उम्र में निधन, अपने गांव के लिए रवाना हुए अभिनेता

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2023 15:05 IST

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस तिवारी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया।अभिनेता उत्तराखंड से बिहार के बेलसंड स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं।एक इंटरव्यू में पंकज ने कहा कि उनके पिता को उनके अभिनय कार्य के बारे में जानकारी नहीं है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। अभिनेता उत्तराखंड से बिहार के बेलसंड स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड में वो अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, पिता के बारे में जानने के बाद वो अपने गांव को रवाना हो गए। उनके पिता वहां उनकी मां के साथ रहते थे जबकि पंकज अपनी पत्नी और बेटी के साथ मुंबई में रहते थे।

बता दें कि हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पंकज ने अपने पिता के बारे में बताया था कि वे कैसे उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। उन्होंने बताया था, "मेरे पिता चाहते थे कि मैं डॉक्टर बनूं। मैं उत्तर बिहार के गोपालगंज के एक गांव से हूं जहां के लोग केवल दो ही पेशे जानते हैं: इंजीनियर या डॉक्टर। मैं किसान का बेटा हूं। मेरा गांव (इतने अंदरूनी हिस्से में स्थित) है कि वहां अभी भी अच्छी सड़कें नहीं बनी हैं।"

उन्होंने ये भी कहा था, "उनका कोई अधूरा सपना नहीं था, जिसे वे मुझसे पूरा करवाना चाहते हों। उन्हें एक ही चिंता थी कि क्या मैं रोजी-रोटी कमा पाऊंगा। मैंने उनसे कहा कि अगर मैं दिल्ली जाऊंगा तो मुझे सरकारी नौकरी भी मिल सकती है। अब मध्यम वर्ग के लोगों के साथ बात यह है कि सरकारी नौकरी सुनके उन्हें लगता है ठीक होगा। तो मेरे पिता ने कहा, 'हां'।"

मैशेबल के साथ एक इंटरव्यू में पंकज ने कहा कि उनके पिता को उनके अभिनय कार्य के बारे में जानकारी नहीं है। 

उन्होंने कहा, "उन्हें मेरी उपलब्धियों पर ज्यादा गर्व नहीं है। मेरे पिता को यह भी नहीं पता कि मैं सिनेमा में क्या और कैसे करता हूं। उन्होंने आज तक नहीं देखा कि कोई सिनेमाघर अंदर से कैसा दिखता है। यदि कोई उसे अपने कंप्यूटर पर या टेलीविजन पर, जो हाल ही में मेरे घर पर स्थापित किया गया है, तो वह मेरा काम देखता है।" पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार अक्षय कुमार और यामी गौतम की ओएमजी 2 में देखा गया है।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीओएमजीअक्षय कुमारयामी गौतम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?