लाइव न्यूज़ :

Pankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: October 15, 2025 19:57 IST

बी आर चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाने के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेता पंकज धीर का कैंसर के चलते 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देPankaj Dheer Cremation: पंकज धीर के अंतिम संस्कार में सलमान समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे, देखें वीडियो

बी आर चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाने के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेता पंकज धीर का कैंसर के चलते 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। धीर के मित्र और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, "आज सुबह कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों में उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा।’’ पंजाब से ताल्लुक रखने वाले धीर ने 1980 के दशक में अभिनेता के रूप में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी और कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं। उन्हें बड़ा ब्रेक 1988 में मिला जब उन्हें महाकाव्य "महाभारत" के छोटे पर्दे पर रूपांतरण में कर्ण की भूमिका मिली। इसके बाद, उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई और उन्होंने "सड़क", "सनम बेवफा" और "आशिक आवारा" जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

1994 से 1996 तक, धीर ने टीवी धारावाहिक "चंद्रकांता" में अभिनय किया, जो लेखक देवकी नंदन खत्री के 1888 में लिखे गए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित था। उन्होंने काल्पनिक राज्य चुनारगढ़ के राजा शिवदत्त की लोकप्रिय भूमिका निभाई। उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्मों में बॉबी देओल की "सोल्जर", शाहरुख खान की "बादशाह", अक्षय कुमार की "अंदाज", और अजय देवगन की "जमीन" और "टार्जन" शामिल हैं। 2000 के दशक के अंत में, धीर कई धारावाहिकों "तीन बहुरानियां", "राजा की आएगी बारात" और "ससुराल सिमर का" में दिखाई दिए। उनके परिवार में पत्नी अनीता धीर और बेटा निकेतन धीर हैं, जो खुद भी अभिनेता हैं।

पंकज धीर के अंतिम संस्कार में टीवी और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे जिसमें सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मिका सिंह, कुशाल टंडन और फिरोज खान समेत कई लोग अंतिम विदाई में शामिल हुए।

टॅग्स :सलमान खानसिद्धार्थ मल्होत्रामीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?