लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन उमर शरीफ की हालत गम्भीर, पत्नी ने लगाई प्रधानमंत्री से मदद की गुहार

By वैशाली कुमारी | Updated: September 12, 2021 13:26 IST

रिपोर्ट के अनुसार उमर  के परिवार ने बीते शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अमेरिका जाकर इलाज कराने के लिए मदद मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देबता दें कि उमर काफी दिनों कराची के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैंस्टैंडअप कॉमेडी के साथ, कई टीवी सीरियल और फिल्मो में भी कर चुके हैं काम हार्ट की बाइपास सर्जरी से जूझ रहे हैं उमर शरीफ

पाकिस्तान के दिग्गज कॉमेडियन और टेलीविजन पर्सनालिटी उमर शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं, और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।  पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार उमर  के परिवार ने बीते शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अमेरिका जाकर इलाज कराने के लिए मदद मांगी है। बता दें कि उमर काफी दिनों कराची के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 

 हार्ट की बाइपास सर्जरी से जूझ रहे हैं उमर शरीफ: 

66 वर्षीय उमर इस समय व्हीलचेयर पर निर्भर हो चुके हैं और उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका में चिकित्सा की जरूरत है। पिछले साल उनके हार्ट की बाईपास सर्जरी हुई थी और इसके बाद से ही उनकी सेहत बिगड़ती चली गई। उनकी पत्नी जरीन ने कहा कि, अगर वो अमेरिका नहीं जा पाते हैं तो उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी करवाना पड़ेगा जो कि उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है'।

सूचना मंत्री और गवर्नर ने दिया उचित इलाज का आश्वासन: 

उमर के फेसबुक पेज पर उनकी पत्नी ने ये सारी बातें लिखीं जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें समर्थन दिखा रहे हैं। उमर की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां वो व्हीलचेयर पर बैठे दिख रहे हैं। सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल और संघीय सूचना मंत्री फवाद चौधरी उमर से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनकी पत्नी को विश्वास दिलाया कि उमर को अमेरिका ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

स्टैंडअप कॉमेडी के साथ, कई टीवी सीरियल और फिल्मो में भी कर चुके हैं काम: 

फेषबुक पोस्ट के वायरल होने के बाद अब उनके फैंस जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि उमर ने महज 14 साल की उम्र से ही स्टैंड अप कॉमेडी करना शुर कर दिया था। वीएचस के दिनों में वो भारत के सुपरस्टार अभिनेता था।  इतना ही नहीं फिल्म 'मिस्टर 420' के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वो टीवी सीरियल 'द शरीफ शो' को होस्ट कर चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानभारत सरकारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल