लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सिंगर मीशा के यौन शोषण आरोप को अली जफर ने किया खारिज, कहा- सच की जीत होगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 20, 2018 08:41 IST

पाकिस्‍तान में भी अब #MeToo कैंपेन की आगाज हो चुका है। जिसके जरिए इसका आरोप अली पर लगा है।

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल: पाकिस्तान के एक्टर और सिंगर  अली जफर के ऊपर हाल ही में यौन शोषण के आरोप लगे हैं। जिनको उन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। खुद पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा है कि वो सोशल मीडिया पर किसी पर आरोप लगाने के बजाए कानून का सहारा लेंगे।

दरअसल पाकिस्‍तान में भी अब #MeToo कैंपेन की आगाज हो चुका है। जिसके जरिए इसका आरोप अली पर लगा है। दरअसल गुरुवार को  पाकिस्‍तानी सिंगर मीशा ने भी इस हैशटैग #MeTooके साथ सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अली जफर पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है।

मीशा ने ट्वीट करते लिखा कि मै वह बातें शेयर करने जा रही हूं। जो बहुत ही जरुरी है ताकि सेक्‍शुअल हरासमेंट पर खामोशी को तोड़ने से ही समाज में ऐसी घटनाओं पर मुंह बंद करने के की चल रही प्रकिया की कड़ी टूटेगी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि ऐसा करना आसान भी नहीं है, लेकिन चुप रहना इस समस्‍या का समाधान भी नहीं है। उनकी अंतरात्‍मा अब चुप रहने पर राजी नहीं होती। अपनी आप बीती बताते हुए मीशा ने #MeToo के साथ टैग किया है। 

उनके इस ट्वीट के बाद अली मीडिया में छा गए और तरह-तरह के आरोप उनपर लगने लगे। ऐसे में खुद अली ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए लिखा कि  मैं दो बच्‍चों का पिता हूं और एक जिम्‍मेदार पति व बेटा हूं। मैं अपने परिवार और दोस्‍तों की जरूरत के समय हमेशा उनके साथ रहा हूं, खासतौर पर तब जब उनको बदनाम करने की कोशिश की गई है। अब भी मैं ऐसा ही करूंगा। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और इस बात का जवाब मैं चुप रहकर भी नहीं दूंगा।

मैं सोशल मीडिया पर ऐसे आरोपों का जवाब देने या बहस करना मैं सही नहीं मानता। इस मामले पर मैं कोर्ट जाऊंगा अली ने लिखा है कि सोशल मीडिया पर गुस्‍सा निकाल कर वह #MeToo मूवमेंट, अपने परिवार और फैन्‍स के सम्‍मान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते, सच की जीत जरुर होगी। अली जफर ने बॉलीवुड में 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'तेरे बिन लादेन', 'चश्मे बद्दूर', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम क‍िया है। 

टॅग्स :अली फजलयौन उत्पीड़नबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?