लाइव न्यूज़ :

भारतीय दुल्हन की तरह सजी पाकिस्तानी एक्ट्रेस तो भड़के फैन्स, कमेंट्स देख उस्ना शाह ने यूजर्स की लगा दी क्लास

By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2023 13:48 IST

तस्वीरों में लाल जोड़े में उस्ना शाह तैयार हुई हैं। लाल रंग के लहंगे को पाकिस्तानी ब्रांड वर्जा सलीम द्वारा डिजाइन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी एक्ट्रेस उस्ना शाह ने गोल्फ प्लेयर हमजा अमीन से रचाई शादी उस्ना शाह के शादी के लाल जोड़े को देख पाकिस्तानी फैन्स भड़केउस्ना शाह ने यूजर्स को दिया करारा जवाब

पाकिस्तानी फेमस टीवी एक्ट्रेस उस्ना शाह ने हाल ही में गोल्फ प्लेयर हमजा अमीन से शादी की है। शादी के बाद इस नए जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कितनी खूबसूरत लग रही है।

तस्वीरों में लाल जोड़े में उस्ना शाह तैयार हुई हैं। लाल रंग के लहंगे को पाकिस्तानी ब्रांड वर्जा सलीम द्वारा डिजाइन किया गया है। लाल रंग के जोड़े में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही है लेकिन उनके देश के फैन्स को ये पसंद नहीं आया। सोसल मीडिया पर एक्ट्रेस की शादी की वीडियो और फोटोज को लेकर कई यूजर्स ने उनकी कड़ी अलोचना की है।

दरअसल, पाकिस्तानी फैन्स का कहना है कि एक्ट्रेस का लाल रंग का लहंगा भारतीय संस्कृति की झलक दिखाता है और उन्हें इस जोड़े को नहीं पहनना चाहिए था। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम, ट्विटर और अन्य स्थानों पर एक्ट्रेस को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस उस्ना ने यूजर्स की बोलती बंद करते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें करारा जवाब दिया है। 

पाकिस्तान में भारतीय संस्कृतियों को लाना बंद करें- यूजर्स 

एक्ट्रेस उस्ना ने अपनी शादी की जो वीडियो और फोटो शेयर की उनमें वह पति के साथ खूब मस्ती करती दिख रही हैं। वह शादी में झूमकर नाच रही हैं। हालांकि, उनकी ये खुशी पाकिस्तानी जनता को पसंद नहीं आई। एक सोशल मीडिया यूजर ने अभिनेत्री का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि पाकिस्तानियों की अपनी संस्कृति और धर्म है। पाकिस्तान में भारतीय संस्कृतियों को लाने की कोशिश करना बंद करें। हम मुस्लिम हैं और हमारा धर्म हमें इसकी इजाजत नहीं देता। इस तरह के कपड़े पहनना नकारात्मकता फैलाना है, जिसे बंद करें। 

एक अन्य ट्वीट में लिखा गया कि पाकिस्तानी दुल्हनें ऐसे भारतीय स्टाइल में क्यों सजने लगी हैं? यह हमारी संस्कृति नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि ये पाकिस्तानी संस्कृति के नाम पर भारतयी संस्कृति को बढ़ावा देकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। हम इस बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उस्ना शाह ने यूजर्स की लगा दी क्लास 

नई नवेली दुल्हन बनी एक्ट्रेस उस्ना शाह ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर यूजर्स को करारा जवाब दिया है, जिन लोगों ने उनकी शादी की ड्रेस और डांस को लेकर आपत्ति जताई है। एक्ट्रेस ने अपनी लाल रंग के लहंगे और हाथों में मेहंदी की एक झलक दिखाते हुए तस्वीर साझा की और लिखा कि श्रीमती अमीन( अपने पति का सरनेम यूज करते हुए) जिन लोगों को मेरे जोड़े से दिक्कत है, आपको शादी में नहीं बुलाया गया था और न ही उन्होंने मेरे लाल रंग के लहंगे के लिए पैसे दिए थे। मेरी जूलरी, मेरा जोड़ा सब पूरी तरह से पाकिस्तानी है। बेगानी शादी में जो बिन बुलाए फोटोग्राफर्स घुस गए, उनको सलाम।

टॅग्स :पाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?