लाइव न्यूज़ :

भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तानी कलाकार, ट्वीट कर माहिरा ने कहा-युद्ध करना सबसे बड़ी बेवकूफी है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2019 14:45 IST

भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद के बीच पाकिस्तानी कलाकारों ने ट्वीट करके अपनी राय रखी है।वहीं पाक कलाकारों ने दोनों देशों से शांति की कमाना की है।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। इस बीच भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पीओके में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया है। वायुसेना ने मंगलवार तड़के 3.30 बजे ये स्ट्राइक की, इस ऑपरेशन में 12 मिराज लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में भारत में पाक कलाकारों को बैन कर दिया गया है तो पाक ने भी अब भारतीय कलाकारों पर रोक लगा दी है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद के बीच पाकिस्तानी कलाकारों ने ट्वीट करके अपनी राय रखी है।वहीं पाक कलाकारों ने दोनों देशों से शांति की कमाना की है। 

शाहरुख खान की फिल्म रईस में काम कर चुकी एक्ट्रेस माहिरा खान एयर स्ट्राइक पर ट्वीट किया है। माहिरा खान ने लिखा कि इससे बुरा कुछ नहीं, युद्ध करना सबसे बड़ी बेवकूफी है। समझदार बनो, पाकिस्तान जिंदाबाद।दरअसल एक्ट्रेस ने ये ट्वीट  पाकिस्तान की लेखिका और पूर्व पाक प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती फातिमा भुट्टो के ट्वीट का जवाब देते हुए किया था।

पाक एक्टर मुस्तफा भी शांति की गुहार लगाते दिखे। उन्होंने लिखा, युद्ध ये नहीं बताता कि कौन सही है...वह केवल ये बताता है कौन बचा है। इससे दूर रहें।मावरा ने अपने ट्वीट में लिखा है- युद्ध में कोई विजेता नहीं होता है। यह समय है इंसानियत को समझने का। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम शांति बनाएं रखें। मावरा ने आगे लिखा कि  मीडिया की भी जिम्मेदारी है कि वह सही तरीके से बात को रखें।

एक और पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी ने भी ट्वीट किया है। हमला ने लिखा - 'बालाकोट, वेल डन इंडिया। फर्जी सर्जिकल स्ट्राइक के दावों से काफी सुधार रहा। इस बार भारतीय वायुसेना नियंत्रण रेखा से 4 से 6 किलोमीटर अंदर आई थी। रास्ते में कुछ लोड फेंका जिससे हमारे पेड़ शहीद हुए।'  

टॅग्स :माहिरा खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?