लाइव न्यूज़ :

PAK में रिलीज नहीं होगी अनुष्का की फिल्म 'परी', मुस्लिम विरोधी भावनाएं भड़काने का लगा आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 3, 2018 12:00 IST

अनुष्का शर्मा की फिल्म परी बड़े पर्दे पर 2 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों से प्यार पाना शुरू कर दिया है।

Open in App

मुंबई(3 मार्च):  अनुष्का शर्मा की फिल्म परी बड़े पर्दे पर 2 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों से प्यार पाना शुरू कर दिया है। लेकिन फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है।

खबर के अनुसार पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगाते हुए कहा है कि फिल्म में गैर-इस्लामी मूल्यों और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को बढ़ावा दिया गया है। फिल्म में काला जादू को बढ़ावा दिया गया है। वहीं, जियो न्यूज के मुताबिक पाक सेंसर बोर्ड ने फिल्म बैन इस कारण से लगाया है क्योंकि इस फिल्म के अंदर आपत्तिजनक सीन को दिखाया गया है साथ ही कुरान की कुछ आयतों का भी इस्तेमाल काला जादू के लिए किया गया है।

होली से एक दिन पहले अनुष्का ने फिल्म 'परी' का नया टीजर किया रिलीज, देखें तस्वीरें

कहा गया है कि फिल्म में न केवल हिन्दू मंत्रों के साथ कुरान की आयतों को मिलाया गया, बल्कि इसमें मुस्लिमों को नकारात्मक तरीके से भी दिखाया गया है जैसा कि काला जादू करने के लिए कुरान की आयतों का इस्तेमाल दिखाया गया है। पाक की ओर से ये भी कहा गया है कि फिल्म काले जादू को दिखाती है जो पूरी तरह से गलत है। फिल्म पूरी तरह से  इस्लामी मूल्यों के खिलाफ हैं।

वहीं,  पाक के फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के चेयरमैन चौधरी एजाज कामरा ने सेंसर बोर्ड के फैसले के सही बताते हुए कहा है कि कोई भी फिल्म जो हमारी संस्कृति और इस्लामिक इतिहास के खिलाफ जाती है, ऐसे में फिल्म को पाक में बैन करना चाहिए। वहीं, ‘परी’ अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनने वाली तीसरी फिल्म है। पिछले महीने पाकिस्तान में अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ बैन कर दी गई थी। 

टॅग्स :अनुष्का शर्मापरीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?