लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत की बातों का पहलाज निहलानी ने दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- भूल गई हैं स्ट्रगल के दिन!

By मेघना वर्मा | Updated: March 31, 2019 13:23 IST

पहलाज ने कहा कि कंगना जैसी एक्ट्रेस उन सभी को बदनाम करने में लगी हुई हैं जो बॉलीवुड में अपनी किस्तमत आजमाने आते हैं और उन्हें जो डायरेक्टर या प्रड्यूसर मौका देते हैं।

Open in App

हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन  यानी कंगना रनौत ने सीबीएफसी के चेयरमैन पहलाज निहलानी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कंगना को सॉफ्ट ब्लू फिल्म का ऑफर दिया था। इस खबर के बात से पूरे बीटाउन के साथ कंगना के फैंस भी सकते हैं। वहीं कंगना के इस बात का जवाब देते हुए पहलाज निहलानी ने बातें कही हैं। 

न्यूज एजेंसी आईएनएस से बात करते हुए पहलान ने कहा, 'सबसे पहली बात, जब भी ऐसा कोई फोटोशूट हो रहा था उस दिन मैं वहां मौजूद नहीं था। कंगना शूट के सेक्रेटरी राकेश नाथ के साथ गई थीं जो माधुरी दीक्षित का भी काम देख रहे थे। तो जो भी कंगना कह रही हैं उन सभी से मेरा कोई नाता नहीं है।'

आगे बोलते हुए पहलाज ने कहा कि दस साल से कंगना रनौत अनुराग बासु को अपना मेंटर मान रही हैं। मगर उनसे पहले कंगना भूल गई हैं कि मैंने ही उन्हें फिल्म आई लव यू बॉस में कास्ट करने के लिए ऑफर दिया था। जिसके लिए वो काफी खुश भी थीं। फिल्म की कहानी बस इतनी सी थी कि एक यंग लड़की थी जो अपने यंग बॉस पर क्रश रखती थी। पहलाज ने बताया कि उस समय बॉस के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया था।

अमिताभ के बाद इस कास्ट के लिए ऋषि कपूर को भी अप्रोच किया गया था। उन्हें स्क्रीप्ट काफी पसंद भी आई थी मगर किसी कारण से वो भी फिल्म नहीं कर पाए। इसके बाद इस फिल्म को फाइनल किया शत्रुघ्न सिन्हा ने।

पहलाज ने बताया कि कंगना ने शत्रुघ्न सिन्हा के अपोजिट काम करने से मना कर दिया था। कंगना ने कहा था, 'कंगना ने कहा था कि जरीना वाहाजी ने उनको ऐसा करने से मना किया था।' पहलाज ने कहीं भी सूरज पंचोली का नाम नहीं लिया। 

पहलाज ने आगे कहा कि कंगना जैसी एक्ट्रेस उन सभी को बदनाम करने में लगी हुई हैं जो बॉलीवुड में अपनी किस्तमत आजमाने आते हैं और उन्हें जो डायरेक्टर या प्रड्यूसर मौका देते हैं। अपनी सफलता के बाद कंगना अपने स्ट्रगल के दिनों को भूल गई हैं। कुछ ऐसे पहलाज ने अपनी बात को कंडक्ट किया।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया