लाइव न्यूज़ :

Pagalpanti Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम की 'पागलपंती' ने किया शानदार कलेक्शन, जानिए तीसरे दिन का कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 25, 2019 11:02 IST

फिल्म 'पागलपंती' ने भी अपने पहले शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई की। यह कलेक्शल 6.5 करोड़ रुपए था। जानिए रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा?

Open in App

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) बड़े पर्दे पर फिल्म 'पगलापंती' (Pagalpanti) के जरिए एक धमाकेदार कास्ट के साथ लौटे हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor), अरशद वारसी (Arshad Warsi), पुल्कित सम्राट (Pulkit Samrat), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla), इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz), कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ जॉन अब्राहम (John Abraham) की भूमिका वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म 'पागलपंती' (Pagalpanti) ने भी अपने पहले शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई की। यह कलेक्शल 6.5 करोड़ रुपए था। फिल्म इस फिल्म की रविवार को लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई होने की उम्मीद है।

'पागलपंती' (Pagalpanti) को एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म 'फ्रोजन 2' (Frozen 2) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। खास बात यह है कि फिल्म 'पागलपंती' (Pagalpanti) ने रिलीज के पहले दिन 'फ्रोजन 2' (Frozen 2) से ज्यादा कमाई की। शुक्रवार को फ्रोजन 2 (Frozen 2) ने सिर्फ 3.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। लेकिन इस एनिमेटेड फिल्म ने शनिवार को सबसे अधिक कमाई की। इसका कलेक्शन लगभग 7 करोड़ रुपए रहा। 'फ्रोजन 2' में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए अपनी आवाज दी है।

फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है गैंगस्टर राजा (सौरभ शुक्ला) और वाईफाई भाई (अनिल कपूर) से जो अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए राज किशोर (जॉन अब्राहम), राज के दोस्त जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) को हायर करते हैं। ये तीनों ही अपनी बदकिस्मती के कारण लगातार मुसीबतों में घिरते चले जाते हैं और यहीं से शुरू होता है पागलपंती का सफर।

एक्टिंगबाटला हाउस जैसी सीरियस फिल्म करने के बाद जॉन अब्राहम इस कॉमेडी फिल्म में नजर आए हैं। वह फिल्म में कुछ कुछ सीन्स में हंसाने में मजबूर हुए हैं। लेकिन जितनी उम्मीद जॉन से की जाती है उससे वह परे नजर आए हैं।  वेलकम  और वेलकम बैक के बाद अनिल कपूर एक बार फिर से गैंगस्टर के किरदार से छा गए हैं। अरशद वारसी ने शानदार एक्टिंग पेश की है। सौरभ शुक्ला ने अपनी शानदार एक्टिंग पेश की है। पुलकित भी काफी हद तक न्याय करते नजर आए हैं। एक्ट्रेस की बात करें तो वह केवल ग्लैमरस बिखेरती नजर आई हैं।यहां देखें फिल्म 'पागलपंती' का ट्रेलरPagalpanti Trailer - Anil, John, Ileana, Arshad, Urvashi, Pulkit, Kriti | Anees

टॅग्स :पागलपंतीजॉन अब्राहमअनिल कपूरकृति खरबंदाअरशद वारसीपुलकित सम्राट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्कीJolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 53.5 करोड़, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?