लाइव न्यूज़ :

Pagalpanti Box Office Collection Day 2: वीकेंड पर फिल्म 'पागलपंती' ने की शानदार कमाई, जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 24, 2019 11:31 IST

फिल्म 'पागलपंती' में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुल्कित सम्राट, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'पागलपंती' ने पहले दिन लगभग 2 करोड़ का कलेक्शन किया था।यह फिल्म 22 नबंवर को रिलीज हुई थी।

मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है लेकिन इस दिन फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की। लेकिन शनिवार को इस फिल्म की कमाई में उछाल देखा गया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'पागलपंती' ने दूसरे दिन लगभग 6.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

फिल्म 'पागलपंती' में बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham), अनिल कपूर (Anil Kapoor), अरशद वारसी, पुल्कित सम्राट, सौरभ शुक्ला, इलियाना डिक्रूज, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में हैं। सभी ने दर्शकों को हंसाने का खूब प्रयास किया है लेकिन यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में असफल रही। 

बात करें अगर पहले दिन के कलेक्शन की तो इस दिन फिल्म 'पागलपंती' ने लगभग 2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यानी कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि मल्टी स्टारर फिल्म होने के बाद भी फिल्म होने के बाद भी फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। 

फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी शुरू होती है गैंगस्टर राजा (सौरभ शुक्ला) और वाईफाई भाई (अनिल कपूर) से जो अपने नुकसान की भरपाई करने के लिए राज किशोर (जॉन अब्राहम), राज के दोस्त जंकी (अरशद वारसी) और चंदू (पुलकित सम्राट) को हायर करते हैं। ये तीनों ही अपनी बदकिस्मती के कारण लगातार मुसीबतों में घिरते चले जाते हैं और यहीं से शुरू होता है पागलपंती का सफर।

एक्टिंगबाटला हाउस जैसी सीरियस फिल्म करने के बाद जॉन अब्राहम इस कॉमेडी फिल्म में नजर आए हैं। वह फिल्म में कुछ कुछ सीन्स में हंसाने में मजबूर हुए हैं। लेकिन जितनी उम्मीद जॉन से की जाती है उससे वह परे नजर आए हैं।  वेलकम  और वेलकम बैक के बाद अनिल कपूर एक बार फिर से गैंगस्टर के किरदार से छा गए हैं। अरशद वारसी ने शानदार एक्टिंग पेश की है। सौरभ शुक्ला ने अपनी शानदार एक्टिंग पेश की है। पुलकित भी काफी हद तक न्याय करते नजर आए हैं। एक्ट्रेस की बात करें तो वह केवल ग्लैमरस बिखेरती नजर आई हैं।

टॅग्स :पागलपंतीजॉन अब्राहमअनिल कपूरकृति खरबंदाअरशद वारसीपुलकित सम्राट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्कीJolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 53.5 करोड़, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल