लाइव न्यूज़ :

नए सफर पर निकले सोनम और अक्षय, पैडमैन का ‘हूबहू’ गाना हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2018 14:27 IST

पैडमैन के इस गाने में अक्षय कुमार और सोनम कपूर की दोस्‍ती नजर आ रही है।

Open in App

अक्षय कुमार स्टारर पैडमैन का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं 'हूबहू है तुमसा द‍िल ये'। गाने को आवाज और म्‍यूज‍िक द‍िया है अमित त्रिवेदी ने। ये गाना अक्षय कुमार और सोनम कपूर पर फ‍िल्‍माया गया है।

अक्षय-सोनम की दिख रही कैमिस्ट्री

पैडमैन के इस गाने में अक्षय कुमार और सोनम कपूर की दोस्‍ती नजर आ रही है, तो  स्‍कूल में दोनों सेनेटरी पैड्स बांटते नजर आ रहे हैं इससे पहले इस फ‍िल्‍म का पहला गाना 'आज से तेरी' र‍िलीज हुआ था, ज‍िसे अर‍िजीत स‍िंह ने गाया था।गाने में देखा जा सकता कि सोनम और अक्षय महिलाओं को पर्सनल हाइजीन पर जागरूक करने के लिए एक मिशन पर निकल चुके हैं।

गाने का म्यूजिक 

‘पैडमैन’ के इस सॉन्ग को अमित त्रिवेदी ने खुद गाया है। साथ ही इसके बैकग्राउंड वोकल्स राजीव सुंदरेसन और सुहास सावंत ने दिए हैं। इस फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स कौसर मुनीर ने लिखे हैं.

‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के बाद अब एक बार फिर अक्षय कुमार सोशल अवेयरनेस पर एक फिल्म लेकर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया है, ये फिल्म 26 जनवरी, 2018 को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देखें गाना

टॅग्स :पैडमैनअक्षय कुमारसोनम कपूरगानाबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीHip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2026 Playlist: रंगों का रेला और गानों का मेला, होली पार्टी के लिए अपने प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने

बॉलीवुड चुस्कीHoli Party Songs: 'होली के दिन' से 'जय जय शिव शंकर' तक, इन 6 गानों से झूम उठेगी आपकी होली

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?