लाइव न्यूज़ :

सीरीज पाताल लोक का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, गुनाह से भरी ये दुनिया कर देगी आपको हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2020 11:55 IST

पाताल लोक में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी, गुल पनाग समेत कई अन्य दमदार कलाकार नजर आने जा रहे हैं, इसका ट्रेलर आपके रौंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स में बने वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) को लेकर एक काफी समय से चर्चा चल रही थीपाताल लोक का अब ट्रेलर रिलीज हो गया है

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स में बने वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) को लेकर एक काफी समय से चर्चा चल रही थी। ऐसे में अब इसका दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अनुष्का इस वेब सीरीज से बतौर प्रोड्यूसर ही जुड़ी हैं। ट्रेलर काफी तारीके काबिल है।

कुल तीन मिनट के इस ट्रेलर में क्राइम की बेहद दर्दनाक और भयानक कहानी दिख रही है। ये वेब सीरीज पूरी तरह से सस्पेंस थ्रिलर है जिसमें क्राइम ड्रामे को पेश करती है। इस सीरीज में जयदीप अहलावात एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं ।इसके अलावा नीरज काबी और अभिषेक बनर्जी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।

इस ट्रेलर की शुरुआत होती है जयदीप अहलावत की आवाज के साथ होती है जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि इस दुनिया में तीन लोक होते हैं। पहला स्वर्ग लोक जिसमें अमीर लोग रहते हैं, उसके बाद आता है धरती लोक, जिसमें आम लोग रहते हैं। फिर आता है पाताल लोक, जिसमें रहते हैं कीड़े। कई बार ये कीड़े पाताल लोक से धरती लोक तक आ जाते हैं और फिर उन्हें खत्म करने के लिए आम आदमी को आगे आना पड़ता है।ट्रेलर में एक साइको किलर विशाल त्यागी की कहानी दिख रही है, इसका किरदार अभिषेक बनर्जी निभा रहे हैं। विशाल त्यागी जो हाथोदा त्यागी के रूप में जाना जाता। अभिषेक के कई सीन आपको अंदर तक हिला कर रख देंगे। वह बहुत मार्मिक तरीके से हत्या करता नजर आ रहा है। विशाल अब तक 30 करीब मर्डर कर चुका है पुलिस से बच जाता है। अब इस क्रिमिनल को पकड़ने का जिम्मा जयदीप को दिया गया है जिस पर इस केस को लेकर काफी प्रेशर है। ये वेबसीरीज 15 मई को पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड गॉसिपवेब सीरीजअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई