लाइव न्यूज़ :

Oscars 2022 full list of nominations: 'जय भीम' और 'मराक्कर' लिस्ट से बाहर, देखें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्रियों के नाम

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2022 21:04 IST

94वें अकादमी पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विजेताओं का ऐलान 27 मार्च को लॉस एंजिल्स में किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 27 मार्च को लॉस एंजिल्स में किया जाएगा विजेताओं का ऐलानऑस्कर 2022 के लिए दुनिया भर से आई 276 फिल्मों के नाम शामिल थे

ऑस्कर 2022 के लिए नामांकन की पूरी लिस्ट को जारी कर दिया गया है। इसकी घोषणा मंगलवार को ट्रेसी एलिस रॉस और लेस्ली जॉर्डन द्वारा लाइवस्ट्रीम के माध्यम से की गई। 94वें अकादमी पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद विजेताओं का ऐलान 27 मार्च को लॉस एंजिल्स में किया जाएगा।

दरअसल, मंगलवार सुबह से सोशल मीडिया पर सूर्या की 'जय भीम' और मोहनलाल की 'मराक्कर' को लेकर फैन्स के बीच चर्चा थी कि साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की ये फिल्में नॉमिनेशंस में अपनी जगह बना सकती हैं। हालांकि, ये दोनों फिल्में नॉमिनेशन लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाईं। वहीं 'द पावर ऑफ द डॉग', 'बेलफास्ट' और 'द वेस्ट साइड स्टोरी' ने अलग-अलग कैटिगरी में कई नॉमिनेशंस में अपनी जगह बनाने में सफल रहीं। 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

जेसिका चेस्टेन (The Eyes of Tammy Faye)

ओलिविया कोलमैन (The Lost Daughter)

पेनेलोपे क्रूज (Parallel Mothers)

निकोल किडमैन (Being the Ricardos)

क्रिस्टन स्टीवर्ट (Spencer)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

जेवियर बार्डेम  (Being the Ricardos)

बेनेडिक्ट कम्बरबैच (The Power of the Dog)

एंड्रयू गारफील्ड (Tick, Tick … Boom!)

विल स्मिथ (King Richard)

डेनजेल वॉशिंगटन (The Tragedy of Macbeth)

बेस्ट फिल्म

बेलफास्ट, कोडा, डोन्ट लुक अप, ड्राइव माय कार, ड्यून, किंग रिचर्ड, लीकोरिस पिज्जा, नाइटमेयर ऐले, द पावर ऑफ द डॉग, वेस्ट स्लाइड स्टोरीबेस्ट डायरेक्टर

पॉल थॉमस एंडरसन (लीकोरिस पिज्जा), केनेथ ब्रनाघ (बेलफास्ट), जैन कैंपियन (द पावर ऑफ द डॉग), स्टीवन स्पीलबर्ग (वेस्ट स्लाइड स्टोरी), रुसुके हमागुची (ड्राइव माय कार)

बता दें कि ऑस्कर 2022 के लिए नॉमिनेशंस के लिए दुनिया भर से आई 276 फिल्मों के नाम शामिल थे, जिसमें भारतीय फिल्मों की तरफ से तमिल ड्रामा फिल्म 'जय भीम' दूसरी मलयालम ऐक्शन अडवेंचर फिल्म 'मराक्कर' भी शामिल थी।

फिल्म निर्माता ने इस बात की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी और लिखा था, 'हम ऑस्कर की रेस में हैं। 94वें अकैडमी अवॉर्ड्स नॉमिनेशन के लिए 276 फिल्मों को चुना है, जिसमें जय भीम ने एंट्री कर ली है।

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डHollywood
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?