लाइव न्यूज़ :

Oscar 2023: ऑस्कर में बतौर प्रेजेंटर सूची में दीपिका पादुकोण का नाम आने पर विवेक अग्निहोत्री ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'अच्छे दिन'

By अंजली चौहान | Updated: March 3, 2023 15:07 IST

गौरतलब है कि ऑस्कर अकैडमी द्वारा समारोह के लिए पुरस्कार देने वालों की पहली सूची में दीपिका पादुकोण के अलावा सैमुअल एल जैक्सन, एमिली ब्लंट, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन समेत कई हस्तियों के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे ऑस्कर के अकैडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के रूप में दीपिका आएंगी नजर दीपिका की इस अपलब्धि पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर कहा 'अच्छे दिन'दीपिका पादुकोण के साथ सूची में कई और सेलिब्रिटी के नाम

मुंबई: बॉलीवुड की 'मस्तानी' गर्ल दीपिका पादुकोण लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित होने वाले 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर की भूमिका निभाने वाली हैं। दीपिका ने खुद इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैन्स के साथ इस खुशी को साझा किया है।

इस खबर के सामने आने के बाद से फैन्स और बॉलीवुड के कई सितारे दीपिका पादुकोण को बधाई दे रहे हैं। इस बीच 'द कश्मीरी फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय सिनेमा का दुनियाभर में नाम होने पर खुशी जताते हुए इसे 'अच्छे दिन' करार दिया। 

फिल्म निर्माता विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "#TheKashmirFiles के साथ यूएसए में यात्रा करने और अमेरिकियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के दौरान मैंने कहा था कि अब हर कोई भारत में अपनी उपस्थिति को बढ़ाना चाहता है। भारत अब दुनिया का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और बढ़ता हुआ बाजार है...यह भारतीय सिनेमा का साल है...#अच्छे दिन

इससे पहले भी विवेक अग्निहोत्री कई मौकों पर दीपिका की खिंचाई कर चुके हैं। फिल्म पठान में उनके बेशर्म रंग गाने को लेकर उठे विवाद में भी विवके अग्निहोत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने उस समय कहा था कि चेतावनी... बॉलीवुड के खिलाफ वीडियो, अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें। इससे पहले दीपिका की फिल्म छापाक के समय जब वह जेएनयू गई थी तो जमकर बवाल मचा था। उस वक्त विवेक अग्निहोत्री ने एक्ट्रेस की जमकर आलोचना की थी।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि "@FoxStudiosIndia पर एक अंदरूनी सूत्र से कॉल आया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें #DeepikaWithTukdeTukdeGang के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वे पूछ रहे हैं कि अगर फिल्म पैसे खो देती है, तो कौन जवाबदेह होगा? Coz #DeepikaPadukone को उसकी पेशेवर फीस, निर्माता की फीस, और कई समर्थन मिले हैं। मुझे बताया गया है कि #DeepikaPadukone को यह सुझाव दिया गया था कि #DeepikaPadukone को फोटो सेशन के लिए #निर्भया के माता-पिता के पास जाकर खड़े होना चाहिए। लेकिन आखिरी समय में उसने अपनी योजना बदल दी क्योंकि # निर्भया ट्रेंड नहीं कर रहा था जबकि #JNU था. मेरे प्यारे दोस्तों, यह ऐसे ही चलता है।”

दीपिका के अलावा इन लोगों का नाम शामिल

गौरतलब है कि ऑस्कर अकैडमी द्वारा समारोह के लिए पुरस्कार देने वालों की पहली सूची में दीपिका पादुकोण के अलावा सैमुअल एल जैक्सन, एमिली ब्लंट, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद, ग्लेन क्लोज और मेलिसा मैक्कार्थी नाम भी शामिल हैं। इसमें कुच 16 हस्तियों को शामिल किया गया है। 

इस साल ऑस्कर के लिए भारत के तीन नामांकन 

बता दें कि 'आरआरआर' फिल्म के गाने नाटु-नाटु को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया, जबकि शौनक सेन की जबकि शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। गुनीत मोंगा की 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट के लिए नॉमिनेट किया गया है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणऑस्कर अवार्डVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?