लाइव न्यूज़ :

Shocking: सलमान खान, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज... हो सकती है जेल!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 16, 2018 08:35 IST

One Million Dollar Breach Case: बड़े स्टार्स पर ऐसा धोखाधड़ी का यह पहला मामला सामने आया है, करोड़ों रुपये का है मामला. अगर यह केस सही साबित होता है तो इन बड़े स्टार्स के खिलाफ़ कड़े कदम उठाये जा सकते हैं.

Open in App

मुंबई, 16 जून: सलमान खान, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ जैसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पर आरोप लगाए गए हैं कि इन्होंने अमेरिका में एक कान्सर्ट करने के लिए करोड़ों रुपये एडवांस में लिए थे लेकिन बाद में इन स्टार्स ने ना ही कान्सर्ट किया कर ना ही लिए हुए पैसे लौटाये.

यह मुकदमा अमेरिका में इंडियन-अमेरिकन प्रमोटर द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप  के द्वारा बॉलीवुड के फेमस स्टार्स सलमान खान, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभु देवा और रणवीर सिंह के खिलाफ दायर किया गया है.  

खबरों के अनुसार इंडियन-अमेरिकन प्रमोटर द वाइब्रेंट मीडिया ग्रुप ने भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने के ख़ुशी में शिकागो में 2013 में इस कान्सर्ट का आयोजन किया था और परफॉर्म करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड के नामी कलाकारों को आमंत्रित किया था. इस कान्सर्ट के लिए मीडिया ग्रुप ने सलमान खान को 2 लाख अमेरिकी डॉलर, कैटरीना कैफ को 40 हजार अमेरिकी डॉलर और सोनाक्षी सिन्हा को 36 हजार अमेरिकी डॉलर बतौर एडवांस दिया था.

सलमान खान के हिरन मामले में फंसा होने की वजह से ये सितारे इस कान्सर्ट में हिस्सा नहीं ले पाए लेकिन अब तक वाइब्रेंट मीडिया इन लोगों ने एडवांस की रकम भी वापस नहीं की है. वाइब्रेंट मीडिया के अनुसार उनकी टीम ने इन स्टार्स से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। 

वाइब्रेंट मीडिया ने यह मुकदमा नॉर्दन डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ इलिनोइस, ईस्टर्न डिविजन की अदालत में 10 जून को दाखिल किया है. इन स्टार्स के अलावा मैट्रिक्स इंडिया इंटरटेनमेंट कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड और यशराज फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड पर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगते हुए उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफअक्षय कुमारसोनाक्षी सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?