लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर से कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2019 13:07 IST

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौतअक्सर ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली पर निशाने साधती रहती हैं.

Open in App

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौतअक्सरऋतिक रोशन और उनकी फैमिली पर निशाने साधती रहती हैं. अपनी अगली फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के प्रमोशन के दौरान भी वह यही कर रही हैं. हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक बार फिर रोशन परिवार के साथ अपने विवाद, करण जौहर से अनबन और आदित्य पंचोली से संबंधित सवालों के बेबाकी से जवाब दिए.

कंगना ने कहा कि जब बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद की बातें हुई तो करण जौहर ने खुद आकर उनसे माफी मांगी. एक्ट्रेस ने कहा, ''जब मैंने 'मणिकर्णिका' की शूटिंग शुरू की तो मुझे हमेशा ओपन लेटर का सामना करना पड़ा. कुछ लोग मुझे बॉलीवुड से बाहर फेंक देना चाहते थे. मैं एक बड़ी स्टार नहीं थी, लेकिन मुझे अपने ही को-अभिनेता के साथ स्ट्रगल करना पड़ा, हालांकि मैंने देखा कि लोग मेरा समर्थन कर रहे हैं.''

ऋतिक और उनके पिता राकेश रोशन से हुई अपनी कानूनी लड़ाई के बारे में कंगना ने कहा कि लड़ाई के दौरान रोशन परिवार ने उनसे कहा था कि उनके पास कुछ ऐसा है जिसका खुलासा कर वह उन्हें बर्बाद कर देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और जो है वह सभी के सामने है. कंगना ने 'मणिकर्णिका' के सेट पर सोनू सूद के साथ हुए विवाद और आदित्य पंचोली के मसले पर भी रोशनी डाली.

उन्होंने कहा, ''मैं अकेली ऐसी इन्सान हूं जिसने बहादुरी से सबका सामना किया लेकिन मैं अपने फैन्स की शुक्रगुजार हूं कि एक बड़ी स्टार नहीं होने के बावजूद उनके सपोर्ट से ही मैं सब कुछ करने में सफल रही.'' कंगना की 'मणिकर्णिका' 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म के कुछ हिस्सों का डायरेक्शन भी कंगना ने किया है. अपनी पिछली फिल्में 'रंगून' और 'सिमरन' की के फ्लॉप होने के बाद कंगना को 'मणिकर्णिका' से बड़ी उम्मीदें हैं. देखते हैं फिल्म उनकी उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

टॅग्स :कंगना रनौतऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?